विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2018

तेजप्रताप यादव बोले- जल्द दिल्ली जाकर लालू प्रसाद की रिहाई के लिए करूंगा प्रबंध

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव (तेज प्रताप यादव) अपने पिता लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए कमर कस चुके हैं.

तेजप्रताप यादव बोले- जल्द दिल्ली जाकर लालू प्रसाद की रिहाई के लिए करूंगा प्रबंध
लालू प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव (फाइल फोटो)
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव (तेज प्रताप यादव) अपने पिता लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए कमर कस चुके हैं. राजद नेता तेज प्रताप यादव ने बुधवार को कहा कि वह अपने पिता लालू प्रसाद की रिहाई का प्रबंध करने के लिए जल्द दिल्ली जाएंगे. बता दें कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला से जुड़े कई मामलों में सजा काट रहे हैं. तेजप्रताप यादव ने यह टिप्पणी राज्यव्यापी धरने का नेतृत्व करने के दौरान कही.

तेजस्वी यादव को लेकर बोले तेजप्रताप- भाई को बनाऊंगा सीएम, मैं कृष्ण की तरह पथ-प्रदर्शक

राजद की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई के कथित दुरुपयोग और पार्टी सुप्रीमो को फंसाने के विरोध में सभी जिलों में धरना दिया. प्रसाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और ये मामले उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान के हैं. तेजप्रताप यादव ने कहा कि प्रसाद को मामलों में फंसाया गया है. भाजपा सरकार राजनीतिक फायदे के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. भाजपा राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर सुनिश्चित कर रही है कि लालू प्रसाद जमानत पर रिहा नहीं हों.

तेजप्रताप ने दूसरे दिन भी लगाया जनता दरबार, कहा- पार्टी में कुछ RSS जैसी सोच वाले लोग हैं...

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उनके जेल से बाहर आने से भाजपा का विरोध करने वाली ताकतों में जोश भर जाएगा. पूर्व मंत्री ने कहा, ‘यह लंबे समय तक नहीं चलने वाला है. मैं जल्द दिल्ली के लिए रवाना होऊंगा और उनकी रिहाई के लिए प्रबंध करूंगा.'   (इनपुट भाषा से)

VIDEO: लालू के परिवार में झगड़ा खुलकर आया सामने, मीसा ने दिया ये बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Lalu Prasad Yadav, Bihar, RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com