विज्ञापन

छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड, डीएम-एसपी ने क्या कहा?

गोली लगने से घायल तीन युवकों में से एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य दो युवकों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.

छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड, डीएम-एसपी ने क्या कहा?
प्रदर्शन के दौरान तीन युवकों को गोली लगने की घटना की अलग से जांच की जा रही है.
NDTV
सीवान:

बिहार के सीवान में 25 जुलाई को छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग के वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है. वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे जवान अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. मामले को लेकर पहली बार जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने संयुक्त बयान जारी कर प्रशासन का पक्ष स्पष्ट किया.

डीएम और एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि प्रदर्शन के दौरान संबंधित जवान ने स्वयं को चारों ओर से घिरा हुआ महसूस किया. इसी स्थिति में उसने हवाई फायरिंग की. प्रशासन का कहना है कि AK-47 से चली गोली किसी भी प्रदर्शनकारी या अन्य व्यक्ति को नहीं लगी है.

हालांकि प्रदर्शन के दौरान तीन युवकों को गोली लगने की घटना की अलग से जांच की जा रही है. प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि घायलों को गोली कैसे लगी और किस हथियार से लगी. जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी.

गोली लगने के बाद तीनों युवक की हालत स्थिर

प्रशासन के अनुसार, गोली लगने से घायल तीन युवकों में से एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य दो युवकों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.

डीएम और एसपी ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की वापसी से गरमाई स‍ियासत, क्या बिहार में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com