विज्ञापन

भाई अस्पताल में, रास्ते में हुआ हादसा- दारोगा भर्ती परीक्षा में लेट आने पर घुसने ना दिया तो रोने लगी अभ्यर्थी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा को देखते हुए किसी को भी निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती.

भाई अस्पताल में, रास्ते में हुआ हादसा- दारोगा भर्ती परीक्षा में लेट आने पर घुसने ना दिया तो रोने लगी अभ्यर्थी

बिहार के कैमूर जिले से सिपाही भर्ती परीक्षा (SI Recruitment Exam) के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अभ्यर्थी ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने पर दीवार फांदने की कोशिश की, जिससे केंद्र पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पूरी घटना परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट के पास की है.

क्या है पूरा मामला?

रविवार को आयोजित इस परीक्षा में निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की मनाही थी. इसी बीच नीतू कुमारी नामक महिला अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंची. सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने नियमानुसार प्रवेश से रोके जाने पर वह आक्रोशित हो गई और परीक्षा केंद्र की दीवार कूदकर अंदर जाने का प्रयास करने लगी. मौके पर मौजूद पुलिस व सुरक्षा बलों ने उसे तुरंत रोक लिया.

'हम लोगों का एक्सीडेंट हो गया था'

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा को देखते हुए किसी को भी निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती. परीक्षार्थी नीतू कुमारी ने कहा हम लोगों का एक्सीडेंट हो गया था. भाई अस्पताल में भर्ती है इसीलिए देरी हो गई, लेकिन अब इंट्री नहीं मिल रही है.

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार, सुबह 11 बजे एक परीक्षार्थी देरी से पहुंची और सेंटर में अवैध रूप से घुसने की कोशिश की. उन्हें रोका गया और थाने लाया गया. केंद्र अधीक्षक अगर कार्रवाई के लिए आवेदन करते हैं तो इस पर कार्रवाई की जाएगी.

इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में समय की पाबंदी और अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत मजबूरियों की समस्याओं को सामने ला दिया है. 

- कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SI Recruitment Exam, Si Recruitment Exam 2026, Bihar SI Recruitment Exam, Female Candidate Attempted To Climb Over The Wall, Entry In Exam Hall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com