विज्ञापन

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पत्नी ममता कुमारी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

सम्राट चौधरी की पत्नी का नाम ममता कुमारी है. वह पेशे से अधिवक्ता हैं और फिलहाल सक्रिय राजनीति से दूर हैं.

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पत्नी ममता कुमारी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा?
  • सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में लोक भवन में शपथ ग्रहण किया.
  • उनके शपथ ग्रहण के बाद पत्नी ममता कुमारी ने बिहार के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं.
  • सम्राट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाने के लिए तंत्र विकसित करें.

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोक भवन में शपथ ली. शपथ लेने के तुरंत बाद वे सचिवालय पहुंचे और कार्यभार संभाल लिया. CM पद की शपथ लेने के बाद अब सम्राट चौधरी की पत्नी का भी इस पर रिएक्शन सामने आया है. सम्राट चौधरी की पत्नी ममता ने कहा कि मैं बिहार के सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं. मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं.

वहीं, प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ ही पल बाद सम्राट सीधे सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय का कार्यभार संभाला. साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव और शीर्ष अधिकारी शामिल थे. ‎

सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिया?

सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को बुनियादी सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने शिकायतों के निवारण के लिए एक कुशल तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया और प्रशासन से आग्रह किया कि वे सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने के लिए तकनीकी माध्यमों के प्रयोग पर भी जोर दें.

कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी

सम्राट चौधरी की पत्नी का नाम ममता कुमारी है. वह पेशे से अधिवक्ता हैं और फिलहाल सक्रिय राजनीति से दूर हैं. हालांकि, वे सामाजिक मुद्दों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. ममता कुमारी आम तौर पर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और सादगी भरे जीवन के लिए जानी जाती हैं.

ये भी पढ़ें :  सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही नीतीश कुमार ने एक्स पर बदला अपना बायो, जानें क्या लिखा

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samrat Choudhary, Who Is Samrat Choudhary Wife, Samrat Choudhary Wife, Bihar News, Samrat Choudhary Family, Samrat Choudhary Wife Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com