विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2018

हाजीपुर में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता की हत्या, सहयोगी पार्टी JDU विधायक पर FIR दर्ज

बिहार के वैशाली जिले में ब्लॉक प्रमुख की हत्या के मामले में जदयू विधायक और नौ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, यह जानकारी पुलिस ने दी.

हाजीपुर में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता की हत्या, सहयोगी पार्टी JDU विधायक पर FIR दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना: बिहार के वैशाली जिले में ब्लॉक प्रमुख की हत्या के मामले में जदयू विधायक और नौ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, यह जानकारी पुलिस ने दी. वैशाली के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कल बताया कि सोमवार को हुई मनीष साहनी की हत्या के सिलसिले में जांदाहा थाने में माहनार से विधायक उमेश सिंह कुश्वाहा सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी.

साहनी केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में ब्लॉक प्रमुख थे. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राजग का हिस्सा है. साहनी के भाई प्रकाश ने पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा कि इस महीने की शुरुआत में ही साहनी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुने गए थे. उनके चुनाव पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित, विधायक तथा उनके समर्थकों को आपत्ति थी.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान, विधायक ने अपने समर्थकों के साथ साहनी को धमकी दी थी कि वे " वे उन्हें जीतने नहीं देंगे, और यदि वह जीते तो भी उन्हें जीने नहीं दिया जाएगा.’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है. कुशवाहा ने मंगलवार को साहनी के गांव का दौरा किया था और कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की "विफलता" की आलोचना की थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RLSP Leader Killed In Vaishali, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com