विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

'पीएम मोदी अपने हिसाब से नीतीश को नचाएंगे और उन्हें नाचना होगा'

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और आरजेडी सुप्रीमो तो नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं गंवाते.

'पीएम मोदी अपने हिसाब से नीतीश को नचाएंगे और उन्हें नाचना होगा'
बिहार में गठबंधन टूटने के बाद भी जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है....
  • बिहार में गठबंधन टूटने के बाद भी जुबानी जंग जारी
  • लालू नहीं छोड़ रहे नीतीश पर निशाना साधने का कोई मौका
  • लालू ने सृजन घोटाले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार में गठबंधन टूटने के बाद भी जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और आरजेडी सुप्रीमो तो नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं गंवाते. लालू के निशाने पर नीतीश कुमार ही नहीं है, वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार पर भी वे करारा वार कर रहे हैं. अभी दो दिन पहले ही उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह खुद ही लालची हैं, वह हमको क्या सिखाएंगे की लालच न करें. उन्होंने भागलपुर के भूमि घोटाले में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों के शामिल होने के भी आरोप लगाए थे.  

लालू ने नीतीश पर अब तक का सबसे करारा हमला बोलते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने नीतीश कुमार को अपने सूंड़ में लपेट लिया है.अब वो नीतीश कुमार को अपने हिसाब से नचाएंगे और उसे घुंघरू बांध नाचना पड़ेगा. हालांकि जेडीयू की ओर लालू के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन इतना तो तय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देरसबेर इसका जवाब जरूर देंगे.  
 
पढ़ें:  'सृजन घोटाला उजागर होने के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बीमार, घर पर 4-4 डॉक्टर्स तैनात'

इतना ही नहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भागलपुर जिला में संचालित गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) सृजन महिला सहयोग समिति द्वारा सरकार का करोड़ों रुपये का घपला किए जाने की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की. लालू ने दावा किया कि पिछले गुरुवार को प्रकाश में आए इस घोटाले की राशि अब बढ़कर 1000 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है और इस राशि को प्रदेश के बाहर ले जाए जाने के अलावा रियल एस्टेट के कारोबार में लगाया गया है. इसमें मनी लॉन्ड्रिंग होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि इस गबन में बैंक की मिलीभगत है, इसकी जांच के लिए राज्य की जांच एजेंसी सक्षम नहीं है. इसलिए, इसकी जांच सीबीआई एवं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) करे .

VIDEO : लालू ने नीतीश को बताया सत्ता का लालची


लालू ने पूर्व में भी वित्त मंत्री रहे सुशील के कार्यकाल के दौरान इस गबन की शुरुआत होने का आरोप लगाते हुए पूछा कि वह इतने दिनों तक क्या कर रहे थे. पशुपालन घोटाला में मुझ पर अगर इस आधार पर मुकदमा चला कि उन दिनों मैं वित्त विभाग का प्रभारी मंत्री था और मैं राजकोष से निकासी को रोक पाने में कथित रूप से असफल रहा तो ऐसी स्थिति में सुशील पर भी इस विफलता के लिए मुकदमा चलना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com