तेजस्वी यादव की फाइल फोटो
- तेजस्वी यादव ने कहा देश में सभी पार्टी पर लागू हो एक नियम
- किसी को पार्टी के आधार पर संविधान का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
- तेजस्वी ने कहा बिहार में हम सबसे बड़ी पार्टी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी को न्यौता देने और गुरुवार सुबह बीएस येदियुरप्पा के शपथ लेगे के बाद अब बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मिलने की बात कही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से कर्नाटक में राज्यपाल ने राज्य की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्यौत दिया उसी तरह से बिहार में हम भी सबसे बड़ी पार्टी हैं. लिहाजा हमें भी राज्य में सरकार बनाने का मौका मिलने चाहिए. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अपने विधायकों के साथ शुक्रवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: लालू की अपील को दरकिनार कर AIIMS ने कहा- यात्रा के लिए फिट हैं लालू
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में राजद न केवल सबसे बड़ी पार्टी है बल्कि जद (यू) के बाहर चले जाने के बाद भी कांग्रेस और राजद का चुनाव से पहले का सबसे बड़ा गठबंधन है. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उन्हें सरकार बनाने के लिए क्यों नहीं बुलाया गया, यह अब बड़ा प्रश्न है.
तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिए जाने पर भी आपत्ति जताई. तेजस्वी ने भाजपा को संविधान के बदलने की इच्छा रखने वाली पार्टी बताते हुए सभी गैर भाजपा दलों को एकजुट होने की अपील की.
यह भी पढ़ें: क्या तेजस्वी यादव मर्यादित भाषा लिखने और बोलने में असमर्थ हैं?
उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन के साथ रहने वाली पार्टियां भी धीरे-धीरे उससे दूर हो रही हैं. उन्होंने राजग में शामिल दलों से भी भाजपा से अलग होने का आह्वान किया और कहा कि उन्हें इस पर विचार करना चाहिए कि वे कैसे लोगों के साथ रहना चाहते हैं. गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल (एस) ने 117 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी थी.
VIDEO: बिहार में सरकार बनाने का दावा करेगी आरजेडी.
लेकिन चुनाव परिणाम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा को राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया और येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की गुरुवार को शपथ भी दिला दी. इसके बाद से पूरे देश में सियासी तूफान उठा हुआ है. (इनपुट भाषा से)

कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में कल पटना में राजद का एक दिवसीय धरना होगा। हम राज्यपाल महोदय से माँग करते है कि वो वर्तमान बिहार सरकार को भंग कर कर्नाटक की तर्ज़ पर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी राजद को सरकार बनाने का मौका दें।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 17, 2018
मैं भाजपा के तर्क पर यह दावा ठोंक रहा हूँ।
I will meet Honourable Governor of Bihar along with MLAs as we are single largest party of Bihar.
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 17, 2018
तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिए जाने पर भी आपत्ति जताई. तेजस्वी ने भाजपा को संविधान के बदलने की इच्छा रखने वाली पार्टी बताते हुए सभी गैर भाजपा दलों को एकजुट होने की अपील की.
यह भी पढ़ें: क्या तेजस्वी यादव मर्यादित भाषा लिखने और बोलने में असमर्थ हैं?
उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन के साथ रहने वाली पार्टियां भी धीरे-धीरे उससे दूर हो रही हैं. उन्होंने राजग में शामिल दलों से भी भाजपा से अलग होने का आह्वान किया और कहा कि उन्हें इस पर विचार करना चाहिए कि वे कैसे लोगों के साथ रहना चाहते हैं. गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल (एस) ने 117 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी थी.
VIDEO: बिहार में सरकार बनाने का दावा करेगी आरजेडी.
लेकिन चुनाव परिणाम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा को राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया और येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की गुरुवार को शपथ भी दिला दी. इसके बाद से पूरे देश में सियासी तूफान उठा हुआ है. (इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं