समस्तीपुर:
बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि राज्य में दिनदहाड़े गोलीबारी की बारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता संदीप राय को बदमाशों ने गोली मार दी. इस गोलीबारी में संदीप बुरी तरह घायल हुए हैं.
पुलिस के मुताबिक, राजद नेता और रुपौली पंचायत के पूर्व मुखिया संदीप राय रोजाना की तरह शुक्रवार को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी रुपौली चौक के पास 4-5 बदमाशों ने उन पर गोलीबारी कर दी. बदमाश मौके से तुरंत फरार हो गए. बुरी तरह घायल संदीप को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने बताया कि पहली नज़र में मामला राजनीतिक रंजिश का लगता है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं