बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने बुधवार को नोटबंदी का समर्थन करने को लेकर एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश के नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने से महागठबंधन कमजोर हुआ है.
पटना के गर्दनीबाग में नोटबंदी के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरनास्थल कार्यक्रम में पहुंचे रघुवंश ने पत्रकारों से कहा, 'महागठबंधन में सभी लोग प्रधानमंत्री के विरोधी लोग हैं, ऐसे में नीतीश का नोटबंदी पर प्रधानमंत्री का समर्थन करने से जनता में गलत संदेश गया है.' उन्होंने कहा कि इससे महागठबंधन कमजोर हुआ है.
उन्होंने नीतीश को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को नोटबंदी का समर्थन नहीं करना चाहिए था. उन्हें जनता के साथ खड़े होना चाहिए था.
उल्लेखनीय है कि यह कोई पहली बार नहीं है कि रघुवंश ने नीतीश पर निशाना साधा है. इसके पहले भी नोटबंदी के समर्थन मामले में तथा बिहार में पूर्ण शराबबंदी के प्रावधानों को लेकर भी वह नीतीश की आलोचना कर चुके हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नोटबंदी, करेंसी बैन, नीतीश कुमार, आरजेडी, रघुवंश प्रसाद सिंह, ममता बनर्जी, Currency Ban, Demonetisation, Nitish Kumar, RJD, Raghuvansh Prasad Singh, Mamata Banerjee