विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2019

NRC-NPR पर देशभर में जारी बहस के बीच राजद प्रमुख लालू यादव ने की यह मांग...

लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने एकबार फिर जातीय जनगणना कराए जाने की मांग उठाई है.

NRC-NPR पर देशभर में जारी बहस के बीच राजद प्रमुख लालू यादव ने की यह मांग...
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव. (फाइल फोटो)
  • देशभर में NRC-NPR पर जारी है बहस
  • लालू ने जातिगत जनगणना की मांग उठाई
  • चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को लेकर देशभर में जारी बहस के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने एकबार फिर जातीय जनगणना (Caste Census) कराए जाने की मांग उठाई है. राजद नेता लालू प्रसाद ने कहा कि जातिगत जनगणना में आखिर क्या दिक्कत है?  उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, 'कथित एनपीआर, एनआरसी और 2021 की भारतीय जनगणना पर लाखों करोड़ खर्च होंगे. सुना है एनपीआर में अनेकों अलग-अलग कॉलम जोड़ रहे हैं, लेकिन इसमें जातिगत जनगणना का एक कॉलम और जोड़ने में क्या दिक्कत है? क्या 5000 से अधिक जातियों वाले 60 प्रतिशत अनगिनत पिछड़े-अतिपिछड़े हिंदू नहीं है, जो आप उनकी गणना नहीं चाहते?'
 


गौरतलब है कि इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. देश के कई जगहों पर इसके खिलाफ हिंसा की खबर आई है. कई राज्यों में एहतियातन इंटरनेट बंद किया गया तो वहीं देश के अन्य हिस्सों में इसको लेकर कदम उठाए गए हैं. विपक्ष दलों की तरफ से लगातार इसके खिलाफ आंदोलन किए जा रहे हैं.
 


बता दें कि लालू चारा घोटाला के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं. फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से वह रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं. इससे पहले लालू यादव ने नागरिकता संशोधन विधेयक को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से संसद में समर्थन दिए जाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Yadav) ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा. लालू यादव के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया, 'नीतीश ने समाजवादी चरित्र तो पहले ही खो दिया था, अब उसका नकली धर्मनिरपेक्षता का चोला भी उतर गया.' 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com