विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2017

बिहार सरकार की रेत खनन नीति के विरोध में आज राजद का बंद, यातायात पर बुरा असर, रोकी गईं ट्रेनें

कई स्थानों पर बंद समर्थकों ने सड़कों पर आगजनी कर रास्तों को अवरुद्ध कर दिया है और कई स्थानों पर ट्रेनें भी रोकी गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बिहार सरकार की रेत खनन नीति के विरोध में आज राजद का बंद, यातायात पर बुरा असर, रोकी गईं ट्रेनें
बिहार सरकार की रेत खनन नीति के विरोध में आज राजद का बंद
पटना: बिहार में रेत की मौजूदा किल्लत को दूर करने और बेहतर बंदोबस्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार शाम ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर नए सिरे विचार-विमर्श करने का निर्णय कर लिया था लेकिन सरकार ने बैठक के बाद यूटर्न लेते हुए राज्य में पुरानी रेत नीति ही लागू रहने की बात कही. इसके बाद बिहार सरकार द्वारा नई रेत खनन नीति वापस ले लिए जाने के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा इस नीति के विरोध में बुलाए गए एकदिवसीय बिहार बंद का गुरुवार को वाहनों की आवाजाही पर व्यापक असर देखा जा रहा है. हाजीपुर पटना महात्मा गांधी सेतु पुरी तरह जाम होने से एक महिला मरीज की मौत हो गई.

बिहार : 24 हजार रिश्वत के साथ निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा सप्लाई इंस्पेक्टर

कई स्थानों पर बंद समर्थकों ने सड़कों पर आगजनी कर रास्तों को अवरुद्ध कर दिया है और कई स्थानों पर ट्रेनें भी रोकी गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बंद समर्थक सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं। बंद के कारण पटना के अधिकांश निजी स्कूलों को पहले ही बंद रखा गया है.
bihar


राजद के बिहार बंद का असर सुबह से ही पटना जिले में देखने को मिला. मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने मनेर में विरोध प्रदर्शन किया. पटना के बस स्टैंड के पास भी राजद कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर टायर जलाकर इस नई नीति का विरोध किया. नवादा, बांका, दरभंगा, मधुबनी में भी लोग सड़कों पर उतरे और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. दरभंगा, बांका और पटना में रेलों का भी परिचालन बाधित किया गया.

VIDEO : रेलवे स्टेशन पर नक्सली हमला

राजद की बंदी को लेकर राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. 350वें प्रकाशोत्सव के समापन समारोह 'शुकराना समारोह' को लेकर बाहर से आए सिख समुदाय के लोगों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा खास ख्याल रखा जा रहा है.

इनपुट- IANS

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com