विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

बिहार में सुनियोजित तरीके से हो रहे दंगे : बीजेपी सांसद सीपी ठाकुर

राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने माना कि बिहार में सुनियोजित ढंग से शांति के वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा

बिहार में सुनियोजित तरीके से हो रहे दंगे : बीजेपी सांसद सीपी ठाकुर
बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर (फाइल फोटो).
  • बिहार में बीजेपी के कई नेता हिंसा के आरोप में गिरफ्तार
  • ठाकुर ने कहा, असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने की साज़िश
  • बीजेपी नेताओं के लिए परेशानी का कारण बन सकता है ठाकुर का बयान
पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मानते हैं कि बिहार में हो रहे दंगे सुनियोजित हैं. बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर अपने बेबाक़ विचार के कारण जाने जाते हैं. लेकिन डॉ ठाकुर पहले भाजपा नेता हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से माना कि बिहार में सुनियोजित ढंग से शांति के वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

जहां एक ओर भाजपा नेता अधिकांश जगहों पर हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किए जा रहे हैं वहीं डॉ ठाकुर का सार्वजनिक रूप से बयान देना पार्टी के अन्य नेताओं के लिए परेशानी का कारण हो सकता है. शुक्रवार को जारी बयान में सीपी ठाकुर ने कहा कि साम्प्रदायिक तनाव दुखद है. उन्होंने कहा कि बिहार में असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने की साज़िश की जा रही है.

VIDEO : देश में अब आरक्षण की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को नियंत्रण में रखने को आवश्यकता है और ऐसे लोगों पर अविलंब कार्रवाई की जाए. माना जाता है कि अपनी पार्टी के केंद्रीय नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना पर भी डॉ ठाकुर ने अपनी असहमति जताई है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Riots In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com