विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2020

बिहार : लंदन में रहने वाली JDU नेता की बेटी ने खुद को बताया CM कैंडिडेट, पिता बोले- ये उसका फैसला

बिहार (Bihar Elections) में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी दल राजनीतिक गुणा-भाग में जुट चुके हैं.

Also Read in
बिहार : लंदन में रहने वाली JDU नेता की बेटी ने खुद को बताया CM कैंडिडेट, पिता बोले- ये उसका फैसला
पुष्पम प्रिया चौधरी JDU नेता विनोद चौधरी की बेटी हैं. (फाइल फोटो)
  • लंदन में रहती हैं पुष्पम प्रिया चौधरी
  • पुष्पम ने अखबारों में दिया इश्तेहार
  • पुष्पम प्रिया की पार्टी का नाम 'प्लूरल्स'
पटना:

बिहार (Bihar Elections) में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी दल राजनीतिक गुणा-भाग में जुट चुके हैं. सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं. दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी बिहार के सिंहासन पर कब्जा जमाने का दावा कर रही है. इस बीच एक महिला दावेदार इस चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर रही है. उनका नाम है पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Choudhary) और वह JDU नेता विनोद चौधरी की बेटी हैं. मूल रूप से दरभंगा की रहने वालीं पुष्पम फिलहाल लंदन में रहती हैं.

पुष्पम प्रिया चौधरी ने बीते रविवार बिहार के प्रमुख हिंदी और अंग्रेजी अखबारों के पहले पन्ने पर इश्तेहार देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. पुष्पम ने खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'प्लूरल्स' बताया है. पार्टी की टैगलाइन 'जन गण सबका शासन' है. मिली जानकारी के अनुसार, वह इस पार्टी की अध्यक्ष हैं. पुष्पम ने इश्तेहार में अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने विदेश में पढ़ाई की है और अब वह बिहार वापस आकर राज्य को बदलना चाहती हैं.

विनोद चौधरी ने बेटी के इस फैसले पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने कहा कि पिता होने की वजह से उनका आशीर्वाद बेटी के साथ है. उन्होंने कहा, 'वो बालिग है और पढ़ी-लिखी भी है. ये उसका फैसला है. अगर वो पार्टी (JDU) की टॉप लीडरशिप को चुनौती देगी तो जाहिर है कि पार्टी उसका समर्थन नहीं करेगी.' बताते चलें कि विनोद चौधरी जनता दल यूनाइटेड से एमएलसी रह चुके हैं. उनकी बेटी के ऐलान पर फिलहाल JDU नेताओं का अभी कोई बयान नहीं आया है.

VIDEO: नीतीश कुमार के जन्मदिन पर गांधी मैदान में JDU कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pushpam Priya Choudhary, Bihar Elections, JDU Leader Vinod Choudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com