विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2025

पप्पू यादव के साथ ऐसा सुलूक! राहुल गांधी के विरोध मार्च वाली गाड़ी में चढ़ने तक नहीं दिया, कन्हैया कुमार को भी नीचे उतारा

पटना में आयकर गोलंबर से शुरू हुए विरोध मार्च के दौरान राहुल अन्य नेताओं के साथ एक वाहन पर सवार हुए. तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य समेत तमाम नेता वहां मौजूद थे.

पप्पू यादव के साथ ऐसा सुलूक! राहुल गांधी के विरोध मार्च वाली गाड़ी में चढ़ने तक नहीं दिया, कन्हैया कुमार को भी नीचे उतारा
पटना में पप्पू यादव को राहुल गांधी के वाहन पर चढ़ने से रोका.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में पटना में महागठबंधन के मार्च का नेतृत्व किया.
  • विरोध मार्च में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सीपीएमएल महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भाकपा महासचिव डी राजा सहित कई विपक्षी नेता शामिल थे.
  • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को उनके वाहन पर चढ़ने से सुरक्षा गार्डों ने रोक दिया, जिससे वह गिरने से भी बाल-बाल बच गए,
पटना:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में बुधवार को पटना निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक महागठबंधन के मार्च का नेतृत्व (Bihar Rahul Gandhi Protest)  किया. इस दौरान राहुल के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी राजा और अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. हैरानी की बात यह है कि पूर्णियां सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) को उनके वाहन पर चढ़ने तक नहीं दिया गया. कन्हैया कुमार को भी गाड़ी में चढ़ने नहीं दिया गया.

ये भी पढ़ें- पटना में तेजस्‍वी संग मार्च, राहुल का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- सच्चाई छिपाने की हो रही कोशिश

पप्पू यादव को राहुल गांधी के वाहन पर चढ़ने से रोका

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके कई समर्थकों को वाहन पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है. वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड लोगों को वाहन पर चढ़ने भी दे रहे हैं, लेकिन जैसे ही पप्पू यादव ने वाहन पर चढ़ने की कोशिश की गार्ड ने उनको रोक दिया. हालांकि एक गार्ड पप्पू यादव को चढ़ाने की कोशश कर रहा था लेकिन दूसरे गार्ड ने उनको वाहन पर नहीं चढ़ने दिया. इस दौरान वह गिरने से भी बाल-बाल बचे.

पटना में विपक्ष का विरोध मार्च

बता दें कि पटना में आयकर गोलंबर से शुरू हुए विरोध मार्च के दौरान राहुल अन्य नेताओं के साथ एक वाहन पर सवार हुए थे. बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में महागठबंधन ने बुधवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया है. विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बाधित हो गया. पूर्णिया से निर्दलीय सदस्य राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ ‘सचिवालय हॉल्ट‘ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और उन्होंने रेल यातायात बाधित करने की कोशिश की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Bandh Pappu Yadav, Bharat Bandh, Pappy Yadav, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com