विज्ञापन

बांकीपुर उपचुनावः प्रशांत किशोर के लिए कांग्रेस ने शुरू की फिल्डिंग, RJD से भी मिल सकता है समर्थन

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने कहा कि बीजेपी के गढ़ रहे बांकीपुर में चुनौती देने के लिए विपक्ष को सिंगल कैडिडेंट उतारना चाहिए. यदि प्रशांत किशोर वहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो हमे उनकी मदद करनी चाहिए.

बांकीपुर उपचुनावः प्रशांत किशोर के लिए कांग्रेस ने शुरू की फिल्डिंग, RJD से भी मिल सकता है समर्थन
जन सुराज नेता प्रशांत किशोर.
IANS
पटना:

Bankipur By-Poll 2026: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर से जन सुराज नेता प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा है. पटना की यह सीट बीजेपी की गढ़ कही जाती है. यहां बीते कई सालों से बीजेपी लगातार जीतती रही है. अभी नितिन नवीन के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव होना है. बांकीपुर उपचुनाव के लिए सभी दलें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जनसुराज नेता प्रशांत किशोर को लेकर है. पिछले साल बिहार चुनाव में जबरदस्त चर्चा के केंद्र में रहे प्रशांत किशोर बांकीपुर से उपचुनाव लड़ सकते हैं. इसकी आधाकारिक घोषणा आज की जा सकती है. 

कांग्रेस नेता ने विपक्ष से की सिंगल कैडिडेंट उतारने की पैरवी

इस बीच कांग्रेस ने प्रशांत किशोर के लिए बड़ा घोषणा की है. बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने कहा कि बीजेपी के गढ़ रहे बांकीपुर में चुनौती देने के लिए विपक्ष को सिंगल कैडिडेंट उतारना चाहिए. यदि प्रशांत किशोर वहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो उन्हें कांग्रेस के हाईकमान से, राजद के हाईकमान से बात करनी चाहिए. यहां बीजेपी को चुनौती देने के लिए हम सभी विपक्षी दलों को मिलकर एक उम्मीदवार उतारना चाहिए. यदि प्रशांत किशोर को लड़ रहे हैं तो हम सभी विपक्षी दलों को उनकी मदद करनी चाहिए. 

प्रशांत किशोर लड़ेंगे या नहीं, आज हो सकती है घोषणा

मालूम हो कि बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने को लेकर जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बीते दिनों कहा, “जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद 5 जुलाई को इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी. भाजपा के कुशासन से परेशान बांकीपुर के लोग प्रशांत किशोर को यहां से चुनाव लड़ते देखने की मांग कर रहे हैं. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी हमारे चुनाव अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर के प्रति यही भावना रखते हैं.”

बांकीपुर का उपचुनावः पीके के भविष्य की परीक्षा होगी

बांकीपुर का यह उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं होगा. यह भाजपा की साख, प्रशांत किशोर की राजनीतिक विश्वसनीयता और जन सुराज के भविष्य की पहली बड़ी परीक्षा होगी. अब सबकी नजर 4 जुलाई को होने वाली जन सुराज की बैठक और 5 जुलाई की घोषणा पर है. अगर प्रशांत किशोर के नाम का ऐलान होता है, तो बांकीपुर का उपचुनाव बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा मुकाबला बन जाएगा.

यह भी पढ़ें - प्रशांत किशोर का बांकीपुर से चुनाव लड़ना BJP के लिए कितनी बड़ी चुनौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bankipur, Bankipur Assembly, Prashant Kishor, Prashant Kishor News, Bankipur Assembly Seat BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com