प्रतीकात्मक तस्वीर
- वैशाली में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 4 हुई.
- कई लोग जहरीली शराब की वजह से अस्पताल में हैं.
- इस मामले में चौकीदार के भाई को गिरफ्तार किया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार में शराबबंदी है, मगर अभी भी बिहार के वैशाली जिले में जहरीली शराब का कहर जारी है. गुरुवार को तीन लोगों की मौत के बाद कई बीमार का हाजीपुर सदर अस्पताल आना जारी है, जबकि शनिवार को इलाज के दौरान एक और व्यक्ति मोहन पासवान की मौत हो गई. हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाजरत बसौली गांव के मोहन पासवान के परिजनों ने बताया कि मोहन पासवान ने भी चौकीदार के भाई के यहां जहरीली शराब पी थी जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. अभी भी कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें - बिहार : संदिग्ध परिस्थिति में 3 की मौत, ग्रामीणों ने कहा जहरीली शराब है वजह, शराबबंदी पर भी उठे सवाल
मृतक मोहन पासवान का भतीजा सुनील पासवान ने बताया कि ये दारू पिए थे. चौकीदार के भाई अदालत पासवान खुलेआम गांव में दारू बेचता है. इन सब के बीच गांव में जहरीली शराब बेचने वाले आरोपी अदालत पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अदालत पासवान पर ही गांव में जहरीली शराब बनाने और बेचने का आरोप है. हालांकि, पुलिस अधिकारी ने आरोपी चौकीदार को भी निलंबित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें - बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, वैशाली में 1 करोड़ रुपये की शराब जब्त, 5 गिरफ्तार
वहीं, जहरीली शराब से हुई मौत के बाद आज वैशाली के DM और SP ने प्रभावित गांव का दौरा किया है. वहीं राज्य के वरीय पुलिस अधिकारिओ ने हाजीपुर पहुंच कर जांच की और सम्बंधित थाने के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए दो थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है. घटना का जायजा लेने पहुंचे IG ने कहा की सासाराम के बाद वैशाली की घटना से पुलिस चौकस हुई है और पंचायत स्तर पर शराबबंदी को लेकर मुहिम चलाई जायेगी. पुलिस गांव के पंचायत में फोन कर फीडबैक लेगी.
यह भी पढ़ें - हरकत में आई बिहार सरकार, शराब तस्करी में पकड़ी गई गाड़ियों की कर दी नीलामी
इस मामले में तिरहुत प्रमंडल के आई जी सुनील कुमार ने बताया की अदालत पासवान जो अभियुक्त है, उसकी गिरफ्तारी हुई है और इनकी संलिप्तता देशी शराब बेचने में पाई गई है. इसमें अब तक चार लोगों की मृत्यु हुई है और दो लोग अभी भी इलाजरत हैं. चौकीदार को जो अभियुक्त के सम्बन्धी हैं, उन्हें सुचना नहीं देने और संलिप्तत रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है. थानाध्यक्ष बरांटी और थानाध्यक्ष राजापाकड़ को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही बरांटी OP के सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है और सभी को दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है.
VIDEO : दमन में शराब कारोबारी रमेश पटेल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं