केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
- हारे हुए और थके हुए लोग मोदी के कारवां को नहीं रोक सकते
- रविशंकर प्रसाद ने राहुल पर मर्यादा भूल जाने का आरोप लगाया
- चार सालों के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की
पटना:
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि थके-हारे लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारवां (2019 के आम चुनावों में मोदी की जीत) को नहीं रोक सकते. मोदी नीत केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर भाजपा द्वारा रविवार को पटना में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हारे हुए और थके हुए लोग मोदी के कारवां को नहीं रोक सकते.’
राजग 2019 के चुनावों में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेगी : भाजपा
उन्होंने राहुल पर मर्यादा भूल जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी जनसभाओं में सुप्रीम कोर्ट के जजों और ऐसे मामले की चर्चा करते हैं जिन पर न्यायालय द्वारा निर्णय लिया जा चुका है.
केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के कई अन्य मंत्रियों नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी पी ठाकुर की मौजूदगी में पिछले चार सालों के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार के साथ चर्चा की गई.
मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की विश्वसनीयता बढ़ी : वसुंधरा राजे
पार्टी के नेताओं ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों को जीतने के साथ "फिर एक बार मोदी सरकार" का संकल्प लिया.
VIDEO: पंचायत से पार्लियामेंट तक BJP, ओडिशा में बोले पीएम मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ravi Shankar Prasad, Narendra Modi, Patna