- 'पकड़ुआ शादी' के लिए कुख्यात है बिहार
- बॉलीवुड में इसके ऊपर फिल्म 'जबरन शादी' बन रही है
- पटना में कुछ ऐसा ही मामला आया सामने
बिहार 'पकड़उआ शादी' के लिए कुख्यात रहा हैं. अब तो बॉलीवुड में इसके ऊपर 'जबरन शादी' फिल्म बन रही हैं, लेकिन ऐसे ही एक पीड़ित युवक की शिकायत पर कोर्ट ने अब उसके शादी को गलत ठहराते हुए रद्द कर दिया है. यह फैसला पटना की एक फैमिली कोर्ट से आया है. इस पूरे घटना में पीड़ित युवक विनोद कुमार; जो बोकारो में इंजीनियर का काम करते हैं, उनके कुछ परिचित लोगों ने ही ने उन्हें पहले शादी के बहाने अगवा कर उनकी 2017 दिसंबर महीने में शादी करा दी थी, हालांकि विनोद ने शुरू से ही इसका विरोध किया और इस संबंध में सारी क़ानूनी औपचारिकता पूरी की.
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी को स्पेन में पति पर यूं आया प्यार, फोटो हो गई वायरल
विनोद ने थाने में शिकायत की और कोर्ट में इस शादी के संबंध में रद्द करने का आवेदन भी दिया था. इस मामले में पुलिस भी शुरू में शिथिल रहने के बाद मीडिया में इस मामले के प्रचार होने पर हरकत में आई और शादी को पकड़ौआ शादी का उदाहरण माना. लेकिन कोर्ट ने अब इस शादी को सारी कानूनी प्रक्रिया और सभी पक्षों को सुनने के बाद गलत करार देते हुए रद्द करने का आदेश दिया हैं.
जबरन शादी के मामले में किसी कोर्ट का ऐसा फ़ैसला हाल के समय में पहला हैं. विनोद जो करीब डेढ़ साल से काम छोड़कर कोर्ट का चक्कर लगा रहे थे, उनका कहना हैं कि आखिरकार उन्हें न्याय मिला. लेकिन इनका कहना हैं की पुलिस की शिथिलता के कारण ये अपराध बिहार में फिर से पनप रहा हैं.
...तो बीसीसीआई विंडीज के खिलाफ धोनी की जर्सी के साथ सचिन जैसा ही रवैया अपनाएगा
बिहार में एक जमाने में ऐसी शादी हजारों की संख्या में होती थी और जबरन अपहृत कर लेते थे फिर शादी करा देते थे. बाद के दिनों में विधि व्यवस्था में सुधार हुई और बहुत बड़ी संख्या में विवाहित महिलाओं को जब उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने स्वीकार करने से मना कर दिया दो ऐसे घटना में कमी आने लगी. लेकिन विनोद कुमार के साथ जब ये घटना हुई तब एक बार सबको फिर से पुराने समय का एहसास हुआ.
VIDEO: बिहार में इंजीनियर का अपहरण कर जबरदस्ती शादी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं