प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना:
बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य के सभी पुलिस थानों में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की शुरुआत आगामी जुलाई से करने का भरोसा दिलाया है. प्रधानमंत्री को उक्त आशय का आश्वासन बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम उनसे रूबरू होते हुए दिया. मुख्यसचिव ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है कि बिहार के सभी पुलिस थानों में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की व्यवस्था आगामी जुलाई महीने से कर दी जाएगी.
बिहार के कुल 39 पुलिस जिलों में वर्तमान में 853 पुलिस थाने हैं जिनमें से 40 रेल थाना हैं. राजधानी पटना में कुल 67 थाने हैं. मुख्यसचिव ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए सभी थानों में आधाभूत संरचना का विकास किया जा रहा है तथा पुलिस थानों में कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराए गए हैं. पुलिस आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत सभी थानों को कप्यूटर से जोड़ा जाना है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं