बिहार पुलिस ने एक ठेकेदार और उसके भाई की हत्या की कथित साजिश रचने संबंधी एक ऑडियो को लेकर मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को नोटिस जारी किया है और उनसे एक अगस्त को ‘ऑडियो टेस्ट' के लिए हाजिर होने को कहा गया है. पंडारक थाना प्रभारी रमण प्रकाश वशिष्ठ ने मंगलवार को बताया कि अनंत के आवास पर इस संबंध में बीती रात नोटिस चस्पा किया गया. उनसे एक अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे यहां बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित एफएसएल कार्यालय में ‘आवाज परीक्षण' के लिए पेश होने को कहा गया है.
अनंत सिंह जैसे बाहुबलियों के लिए महागठबंधन में कोई जगह नहीं : तेजस्वी यादव
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिछली 14 जुलाई को पुलिस ने ठेकेदार भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या के इरादे से पंडारक पहुंचे चार अपराधियों को हथियारों के साथ धर दबोचा था. इन अपराधियों ने पूछताछ में अनंत सिंह का नाम लिया था.
ट्रिपल तलाक बिल में मोदी सरकार ने किए ये तीन अहम संशोधन
गिरफ्तार अपराधियों में शामिल एक शूटर के मोबाइल फोन से अनंत सिंह की अपराधी से कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग बरामद हुई थी. इस रिकॉर्डिंग में ठेकेदार और उसके भाई की कथित तौर पर हत्या की साजिश रचने और उसके लिए अपराधियों को सुपारी देने संबंधी ब्योरा है. पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग और अपराधियों द्वारा नाम लिए जाने पर विधायक को नोटिस जारी किया है.
Video: बिहार: छपरा में पशु चोरी के शक में भीड़ ने 3 लोगों की हत्या की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं