विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2026

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने MLC और नितिन नवीन ने MLA पद से दिया इस्तीफा, अब राज्‍यसभा में दिखेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा के नितिन नवीन ने भी विधायक पद से इस्तीफा दिया है, वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं और राज्यसभा सदस्य भी हैं.

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने MLC और नितिन नवीन ने MLA पद से दिया इस्तीफा, अब राज्‍यसभा में दिखेंगे
  • नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देकर राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद पद छोड़ा है
  • जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी ने पुष्टि की है कि नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सभापति को सौंपना है
  • नितिन नवीन ने भी विधायक पद से इस्तीफा दिया है और वे राज्यसभा के लिए चुने गए हैं
पटना:

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार विधान परिषद की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार राज्‍यसभा के लिए चुने गए हैं. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री  विजय चौधरी ने बताया कि नीतीश कुमार ने इस्‍तीफा दे दिया है. अब ये इस्‍तीफा सभापति को सौंपा जाएगा. अब सबसे बड़ा सवाल है कि बिहार का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? सूत्रों की मानें तो नितिन नवीन ने भी एमएलए पद से इस्‍तीफा दे दिया है. नितिन नवीन को बीजेपी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है. साथ ही उन्‍हें राज्‍यसभा के लिए भी चुना गया है.

बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और जनता दल (यूनाइटेड) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय कुमार ने कुमार का इस्तीफा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा. बाद में मीडिया से बातचीत में अवधेश नारायण सिंह ने कहा, "हां, मुझे नीतीश कुमार जी का विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा प्राप्त हुआ है और इसे स्वीकार कर लिया गया है. उनकी परिषद की सीट को जल्द ही आधिकारिक रूप से रिक्त घोषित किया जाएगा."

नीतीश का इस्‍तीफा, अगला मुख्‍यमंत्री कौन?

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. सत्तारूढ़ गठबंधन में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और राजनीतिक गलियारों में कई नामों पर अटकलें लगाई जा रही हैं.

नितिन नवीन ने दिया इस्‍तीफा

इसी बीच सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि भाजपा नेता नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी नेता संजय सरावगी ने बताया कि मैंने स्पीकर को नितिन नवीन का इस्तीफा सौंप दिया है. नितिन नवीन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.  नितिन नवीन को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही वह भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, जिसके चलते उन्होंने विधायक पद छोड़ा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन इस्तीफों के बाद बिहार की सत्ता संरचना में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आने वाले दिनों में नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें :- 'फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार', किसे मिलेगी सीएम की कुर्सी? पटना में पोस्टर राजनीति शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com