विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2017

आसमानी बिजली के कहर को कम करने के लिए नीतीश सरकार ने तैयार किया प्लान

बिहार में वज्रपात से लगातार होने वाली मौतों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को आंध्र प्रदेश में इस्तेमाल हो रही वज्रपात का पता लगाने वाली तकनीक लगाने का निर्देश दिया है.

आसमानी बिजली के कहर को कम करने के लिए नीतीश सरकार ने तैयार किया प्लान
नीतीश ने आंध्र प्रदेश की तर्ज पर बिहार में तकनीक विकसित करने के निर्देश दिए हैं (फाइल फोटो)
पटना: बिहार में वज्रपात से लगातार होने वाली मौतों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को आंध्र प्रदेश में इस्तेमाल हो रही वज्रपात का पता लगाने वाली तकनीक लगाने का निर्देश दिया है. यह तकनीक आधे घंटे पहले ही इलाके में गरज और वज्रपात का अनुमान व्यक्त करती है.

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से तकनीक लगाने का खर्चा वहन करने का वादा किया है. राज्य के विभिन्न हिस्से में वज्रपात से इस महीने ही 32 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

आपदा प्रबंधन पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाके में गरज और वज्रपात के बारे में पहले से ही लोगों को चौकस कर नुकसान कम करने में मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पांच-छह करोड़ लोगों के पास मोबाइल फोन हैं. इस तकनीक की मदद से जिलाधिकारी, अधिकारियों और नागरिकों को आपदा से कम से कम नुकसान को लेकर चौकस किया जा सकता है. 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com