विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2018

नीतीश की गिरिराज सिंह को दो टूक, कहा- सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले को छोड़ेंगे नहीं

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा जेल में दंगा कराने के आरोपी से मुलाक़ात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नागवार गुजरी है.

नीतीश की गिरिराज सिंह को दो टूक, कहा- सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले को छोड़ेंगे नहीं
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • नीतीश की गिरिराज सिंह को दो टूक
  • कहा- सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले को छोड़ेंगे नहीं
  • गिरिराज सिंह की नवादा जेल में दंगा कराने के आरोपी से मुलाकात पर हैं खफा
पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा जेल में दंगा कराने के आरोपी से मुलाक़ात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नागवार गुजरी है. रविवार को दिल्ली में अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गिरिराज सिंह का नाम लिए बिना नीतीश ने कहा कि भारत सरकार के एक मंत्री जेल में जाकर मुलाक़ात कर रहे हैं लेकिन उनकी सरकार न किसी को बचाती हैं और ना फंसाती है. लेकिन जो लोग इस तरह का धंधा करेंगे उनको उनकी सरकार नहीं बख्शेगी. 

यह भी पढ़ें: JDU की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी के 'वन नेशन वन इलेक्शन' को दिया समर्थन, प्रस्‍ताव पास: सूत्र

नीतीश ने इसी दौरान फिर अपनी पुरानी बात दोहरायी कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और सांप्रदयिकता से कोई समझौता नहीं करेगी भले उनकी सरकार रहे या नहीं. नीतीश के रुख से साफ़ है कि वह गिरिराज सिंह के जेल में सांप्रदायिक हिंसा के आरोपी से मुलाक़ात और बाद में बयानों से न केवल ख़फ़ा हैं बल्कि आने वाले समय में ऐसे लोगों से निबटने में उनकी और से कोई नरमी नहीं बरती जाएगी. 

VIDEO: तेजस्वी का नीतीश कुमार पर निशाना
हालांकि, इस सम्मेलन में नीतीश के भाषण के दौरान भी मीडिया को अनुमति नहीं दी गयी थी लेकिन माना जाता है कि नीतीश सांप्रदायिकता के मुद्दे पर भाजपा नेताओं के सामने कोई नरम रुख इस आधार पर अख़्तियार करने वाले नहीं हैं कि बिहार में सरकार चलाने की मजबूरी है. इसलिए पिछले दिनों भागलपुर शहर में ऐसी घटना के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत की गिरफ़्तारी हुई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Giriraj Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com