विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2016

नीतीश ने लालू की मौजूदगी में आरजेडी विधायकों को संबोधित किया, नोटबंदी पर रखी अपनी बात

नीतीश ने लालू की मौजूदगी में आरजेडी विधायकों को संबोधित किया, नोटबंदी पर रखी अपनी बात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आरजेडी और कांग्रेस के रुख से इतर नोटबंदी का समर्थन किए जाने से उत्पन्न राजनीतिक विवाद के बीच नीतीश ने आरजेडी संसदीय बैठक में मंगलवार देर शाम भाग लेते हुए 500 और 1000 नोट पर रोक लगाए जाने को लेकर अपने बयान के बारे में चर्चा की.

राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित आरजेडी संसदीय बोर्ड की बैठक में भाग लेने मुख्यमंत्री के पहुंचने के समय पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ मौजूद थे.

आरजेडी के कुछ विधायकों ने अपना नाम खुलासा नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि मुख्यमंत्री ने 500 और 1000 रुपये के नोट पर रोक लगाए जाने को लेकर अपने बयान के बारे में 'सफाई' दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैद्धांतिक तौर पर नोटबंदी का समर्थन करते हैं, लेकिन उन्होंने इसके क्रियान्वयन के लिए उचित प्रबंध नहीं किए जाने की भी निंदा की है.

नीतीश ने नोटबंदी का समर्थन किए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात और प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत होने से संबंधित मीडिया रिपोर्ट को भी खारिज किया. उन्होंने राजद विधायकों से अपील की वे नोटबंदी को लेकर अपने सैद्धांतिक समर्थन को लेकर कुछ मीडिया संगठनों के 'बेबुनियाद' खबरों से प्रभावित न हों.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नीतीश कुमार, नोटबंदी, लालू प्रसाद यादव, करेंसी बैन, जेडीयू, बिहार, नरेंद्र मोदी, Nitish Kumar, Currency Ban, Lalu Prasad Yadav, JDU, Bihar, Narendra Modi, Demonetisation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com