विज्ञापन

JDU ज्वाइन करते ही नीतीश कुमार के RS जाने वाले फैसले पर बेटे निशांत ने कही ये बात

Nishant Kumar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज आधिकारिक रूप से जदयू में शामिल हो गए. पटना स्थित पार्टी ऑफिस में जेडीयू के दिग्गज नेताओं संजय झा और लललन सिंह सहित कई नेताओं की उपस्थिति में निशांत को भरपूर समर्थन मिला.

JDU ज्वाइन करते ही नीतीश कुमार के RS जाने वाले फैसले पर बेटे निशांत ने कही ये बात
  • निशांत कुमार ने आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल होकर पार्टी के नए युग की शुरुआत की है
  • पटना स्थित पार्टी कार्यालय में जदयू के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में निशांत को भरपूर समर्थन मिला
  • निशांत ने पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को व्यक्तिगत निर्णय मानते हुए स्वीकार किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

जनता दल यूनाइटेड में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज आधिकारिक रूप से जदयू में शामिल हो गए. पटना स्थित पार्टी ऑफिस में जेडीयू के दिग्गज नेताओं संजय झा और लललन सिंह सहित कई नेताओं की उपस्थिति में निशांत को भरपूर समर्थन मिला. पार्टी ज्वाइन करते ही निशांत ने पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले पर भी पहली  बार अपनी बात रखी,साथ ही कहा कि वे पिताजी के मार्गदर्शन में जो भी पार्टी कहेगी वे करेंगे. 

जदयू ज्वाइन करते ही क्या बोले निशांत?

जनता दल यूनाइटेड ज्वाइन करने के ठीक बाद निशांत कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी दफ्तर आए लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं. आप लोगों ने अपना कीमती समय निकाला और यहां इस मौके पर शामिल हुए,उसके लिए सभी का आभार,आदर और धन्यवाद.निशांत ने आगे कहा कि  मैं पार्टी के लिए एक सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने की पूरी कोशिश करूंगा. हम अपने पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे. 

पिता के राज्यसभा जाने वाले फैसले पर पहली बार बोले निशांत कुमार

निशांत कुमार यहीं नहीं रुके. उन्होंने उत्साहित जदयू नेताओं, कार्यकर्ताओं के सामने सीएम और पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा वाले फैसले पर भी अपनी बात रखी. निशांत कुमार ने कहा कि मेरे पिता का राज्यसभा जाने का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय था. मैं उनके इस निर्णय को स्वीकार करता हूं और उसका सम्मान करता हूं. हम अपने पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे.मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com