विज्ञापन
3 minutes ago
पटना:

Nishant Kumar Political Entry LIVE Updates: Nitish Kumar's Son Joins JD(U): आज बिहार की राजधानी पटना में सियासी पारा हाई रहने वाला है. मौका है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जनता दल यूनाइटेड में पॉलिटिकल एंट्री. जिस जदयू को पिता नीतीश कुमार ने अपने अनुभव से सीचा उसमें निशांत कुमार युग की शुरुआत होने वाली है. निशांत कुमार पटना के जेडीयू ऑफिस पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में निशांत कुमार पार्टी ज्वाइन कर लेंगे. निशांत के बिहार की सरकार में बतौर डिप्टी सीएम पद संभालने की भी चर्चा है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नीतीश के बेटे की राजनीतिक एंट्री से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी के साथ 

 यह भी पढ़ें- मसूरी से पढ़ाई, सॉफ्टवेयर इंजीनियर... सियासी पारी का आगाज करने जा रहे सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत

 यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार निशांत को दे रहे बागडोर, लेकिन JDU के अंदर और बाहर उनके लिए चुनौतियां घनघोर
 

Nishant Kumar Joining JDU Live: उत्साहित जेडीयू का हर नेता, निशांत कुमार थोड़ी देर में होंगे शामिल

पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में निशांत कुमार के जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने के फैसले पर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. देखिए वीडियो 

Nishant Kumar JDU Office LIVE: जदयू ऑफिस पहुंचे निशांत कुमार, थोड़ी देर में करेंगे औपचारिक ऐलान

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना स्थित जदयू ऑफिस पहुंच गए हैं. उनके साथ संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद हैं. देखिए वीडियो 

Nishant Kumar JDU News Live Updates: नीतीश कुमार का अधूरा काम पूरा करके दिखाएंगे- मंत्री रत्नेश सादा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने पर बिहार मंत्री रत्नेश सादा ने कहा,‘यह बिहार का भविष्य है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम अधूरा छोड़ा है,उसे हम पूरा करके दिखाएंगे.’

Nishant Kumar LIVE: आज दोपहर 1 बजे... जदयू का पोस्ट,निशांत कुमार के पोस्टर के साथ क्या लिखा?

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने से पहले पार्टी की ओर से किए पोस्ट पर लिखा कि आज दोपहर 1 बजे जद(यू) प्रदेश कार्यालय में श्री निशांत कुमार जी औपचारिक रूप से जद(यू) की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर आप सभी LIVE जुड़ें और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें.

Nishant Kumar LIVE: निशांत कुमार के कार्यक्रम की हर एक अपडेट आई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होंगे, जिससे पार्टी नेतृत्व में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत मिलेगा.निशांत ने शुक्रवार को जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के निवास पर पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से मुलाकात कर भविष्य की अपनी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की थी.जद(यू) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार बैठक में उपस्थित बिहार के एकमात्र मंत्री थे.पार्टी सूत्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई कर चुके निशांत 40 साल की उम्र में जद(यू) में शामिल होंगे और इस मौके पर संजय झा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.इस बीच, अटकलें लगाई जा रही हैं कि निशांत को नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.

Nishant Kumar LIVE:निशांत कुमार के जदयू सदस्यता कार्यक्रम के लिए रवाना हुए अनंत सिंह के समर्थक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के आज जदयू सदस्यता ग्रहण समारोह में मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थक कारगिल मार्केट से पटना के लिए रवाना हो गए हैं. निशांत दोपहर 1 बजे जेडीयू ज्वाइन करेंगे.

Nishant Kumar To Join JD(U) Today LIVE:भविष्य में किस रोल में दिखेंगे निशांत कुमार, संजय झा ने क्या बताया?

निशांत कुमार के भविष्य को लेकर जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार भविष्य में क्या रोल निभाएंगे और क्या वह सरकार में शामिल होंगे? यह आने वाले समय में पार्टी लीडरशिप तय करेगी.जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया है कि वे यहीं रहेंगे और पार्टी जो भी काम करेगी,सरकार भी उनके मार्गदर्शन में चलेगी.सभी ने यह भी मांग की है कि निशांत कुमार पार्टी में शामिल हों.

Nishant Kumar Joins JDU LIVE: निशांत आएंगे तो जदयू और मजबूत होगी: JDU के नेता

जदयू नेता सुभाष चंद्रा ने कहा कि निशांत कुमार रविवार को दोपहर 1 बजे पार्टी में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों को आगे बढ़ाएंगे.  जदयू नेता अजय कुमार पटेल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार हमारे राष्ट्रीय नेता हैं और बिहार के हित के लिए उनके सभी फैसले सही हैं इसलिए,यह फैसला भी उनके हित के लिए,समाज के हित के लिए,राज्य के हित के लिए सही है. उन्होंने बताया कि मुझे एक मीटिंग में बुलाया गया था. मैं निशांत कुमार से मिला. निशांत आज पार्टी में शामिल होंगे.वह आएंगे और उनकी मौजूदगी से हमारी पार्टी और मजबूत होगी. जदयू नेता भरत पटेल ने कहा कि आज की मीटिंग में निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने के मामले पर चर्चा की. वह आज औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे.

Nishant Kumar LIVE: जदयू बचानी है तो निशांत को चेहरा बनाएं नीतीश कुमार : सांसद पप्पू यादव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा है कि आगे निशांत कुमार बिहार की कमान सौंपी जानी चाहिए.पप्पू यादव ने जदयू को सुरक्षित रखने के लिए निशांत से अच्छा चेहरा नहीं हो सकता है.पप्पू यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा, "कार्यकर्ता हमेशा नीतीश कुमार के साथ रहे. बिहार की जनता ने भी उनका साथ दिया है,तो अभी धोखा क्यों?" 

Nishant Kumar JDU Live Updates: राजनीति में एंट्री करने के लिए यह निशांत कुमार के लिए सही समय:गिरिराज सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही जदयू का दामन थाम सकते हैं और अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कर सकते हैं.केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के लिए यह सही समय है.पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने लगभग दो दशकों तक असरदार लीडरशिप के साथ राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया.आज भी नीतीश कुमार खुद फैसले लेते हैं और सही समय पर लेते हैं. निशांत कुमार के लिए जदयू के वोट बैंक की मांग है कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए. मेरा मानना है कि यह समय है कि उन्हें राजनीति में आना चाहिए. 

Nishant Kumar JDU Live Updates: राजनीति में निशांत कुमार का आना अच्छा कदम: अब्दुल बारी सिद्दीकी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और अब उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह सही कदम है कि निशांत कुमार राजनीति में आ रहे हैं.सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के सवाल पर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि सवाल यह है कि पिता लाना चाहते हैं या नहीं. कई बच्चों के पिता होते हैं जो उन्हें राजनीति में नहीं लाना चाहते,लेकिन जो व्यक्ति आना चाहता है,वह नहीं आता. वर्तमान परिस्थितियों में यह एक ठीक कदम है.

Nishant Kumar JDU Live Updates:निशांत कुमार की संडे को राजनीति में एंट्री, मंडे से काम करेंगे शुरू: संजय झा

पटना में जदयू सांसद संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रविवार को निशांत कुमार पार्टी ज्वाइन करेंगे. इसके बाद वे अगले दिन से पार्टी के लिए काम करना शुरू कर देंगे.उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सीएम रहते बिहार के लिए लंबे समय तक काम किया है. 10 बार सीएम पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड उनके नाम है. मुझे लगता है कि नीतीश कुमार का काम कई सारे पोस्ट से ऊपर है. जिस जगह वह बैठते हैं,उस पद की शोभा बढ़ाते हैं। उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है और हम उनके साथ हैं.निशांत कुमार पार्टी में शामिल होंगे और काम करेंगे. अगले दिन से वह काम करना शुरू कर देंगे.

Nishant Kumar Joining JDU Live Updates: दोपहर 1 बजे जेडीयू में शामिल हो जाएंगे निशांत कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार दोपहर 1 बजे जदयू में शामिल होंगे। निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.निशांत कुमार ने शनिवार को पार्टी के सीनियर नेताओं और युवा विधायकों के साथ मुलाकात की. मीटिंग में पार्टी की आगे की स्ट्रेटेजी और आगे बढ़ने के सबसे अच्छे तरीकों पर चर्चा हुई. इस दौरान सभी जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने निशांत कुमार का खुले दिल से स्वागत किया.

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि निशांत कुमार युवा हैं और उनमें बहुत संभावनाएं हैं. अगर वह राजनीति में आते हैं और जिम्मेदारियां संभालते हैं,तो वह लोगों को प्रेरित करेंगे और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी. मैं समझता हूं कि अगर वह राजनीति में आते हैं तो बिहार के युवाओं के लिए अच्छी बात होगी. सरकार में शामिल होंगे या नहीं,अभी तो चर्चा हो रही है.आगे तस्वीर साफ हो जाएगी.

Nishant Kumar Joining JDU Live Updates: निशांत को बिहार का उपमुख्यमंत्री,MLC बनाने का फैसला: नीतीश के सहयोगी

बिहार में जनता दल (यू) के विधायक हरिनारायण सिंह ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में बनने वाली नयी सरकार में पार्टी प्रमुख के बेटे निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाने का ‘सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले एवं नालंदा जिले के हरनौत से विधायक सिंह ने यह भी दावा किया कि निशांत अगले महीने राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचित होंगे.जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने के अपने निर्णय के बारे में अपने सहयोगियों को जानकारी देने के एक दिन बाद सिंह ने यहां एक निजी समाचार चैनल को बताया कि कल मुख्यमंत्री के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में, नयी सरकार में निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.

Nishant Kumar Joining JDU Live Updates: नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के बाद भी बिहार सरकार का मार्गदर्शन करते रहेंगे- मंत्री दीपक प्रकाश

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के बाद भी बिहार सरकार का मार्गदर्शन करते रहेंगे. एक निजी दौरे पर बस्‍ती आये दीपक प्रकाश ने कहा कि कुमार पर इस्तीफा देने का कोई दबाव नहीं है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए इस हफ्ते की शुरुआत में नामांकन पत्र दाखिल किया, जिससे राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले उनके कार्यकाल पर विराम लगने की संभावना प्रबल हो गई.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com