विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2020

बिहार चुनाव : निर्मला सीतारमण बोलीं- पूरी तरह सही है मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को कहा कि घोषणा पूरी तरह से क्रम में है और एक पार्टी घोषणा कर सकती है कि वह सत्ता में आने पर क्या करना चाहती है.

बिहार चुनाव : निर्मला सीतारमण बोलीं- पूरी तरह सही है मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा पत्र जारी किया था. (फाइल फोटो)
  • बीजेपी ने किया मुफ्त वैक्सीन का वादा
  • बीजेपी के घोषणा पत्र में इसका जिक्र
  • निर्मला सीतारमण ने जारी किया था घोषणा पत्र
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने घोषणा पत्र में बिहारवासियों को कोरोनावायरस (Coronavirus) की वैक्सीन मुफ्त देने का ऐलान किया है. जिसके बाद विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हो गए. विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को कहा कि घोषणा पूरी तरह से क्रम में है और एक पार्टी घोषणा कर सकती है कि वह सत्ता में आने पर क्या करना चाहती है. स्वास्थ्य राज्य का विषय है और यह सही मायनों में क्रम में है.

मुख्य विपक्षी दलों ने बिहार के लोगों को कोरोना का टीका निशुल्क उपलब्ध कराने के बीजेपी के चुनावी वादे को लेकर उसपर राजनीतिक लाभ के लिए महामारी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के इस वादे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भारत सरकार ने कोविड-19 के टीके के वितरण की रणनीति की घोषणा कर दी है और अब लोग इसे हासिल करने की जानकारी के लिए राज्यवार चुनाव कार्यक्रमों पर गौर कर सकते हैं.

बिहार चुनाव : RLSP का 'वचन पत्र' जारी, हर जिले में आवासीय स्कूल, गांव क्लीनिक खोलने समेत कई वादे किए

बताते चलें कि कई देश कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटे हैं. भारत में भी वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां तीसरे फेज के ट्रायल तक पहुंच गई है. केंद्र सरकार का दावा है कि बहुत जल्द कोरोना की वैक्सीन ईजाद कर ली जाएगी. इसके वितरण को लेकर विशेष समितियां रूपरेखा तैयार कर रही हैं. वहीं दूसरी ओर देश में कोरोना के मामले 78 लाख पार हो गए हैं. अब तक कुल 70,16,046 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,17,956 लोगों की जान गई है. देश में 6,80,680 एक्टिव केस हैं. 23 अक्टूबर को 12,69,479 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अब तक कुल 10,13,82,564 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

VIDEO: बिहार की इस सड़क पर 5 साल में खर्च किए गए 150 करोड़

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com