विज्ञापन

Nalanda Temple Stampede: 8 मौतों के बाद जागा प्रशासन, मघड़ा शीतला मंदिर मार्ग पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों को गिराया

Bihar News: नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में भगदड़ के बाद नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। 8 महिलाओं की मौत के बाद एम्बुलेंस के रास्ते में बाधा बने अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया गया.

Nalanda Temple Stampede: 8 मौतों के बाद जागा प्रशासन, मघड़ा शीतला मंदिर मार्ग पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों को गिराया
दुकानों और ठेलों को बुलडोजर के जरिए हटाया
NDTV

Bihar Bulldozer Action: बिहार के नालंदा जिले में स्थित मघड़ा शीतला माता मंदिर में 31 मार्च को हुई दर्दनाक भगदड़ में 8 लोगों की मौत के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन 'एक्शन मोड' में आ गया है. प्रशासन ने पुलिस की मदद लेते हुए अब इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाने का काम किया जा रहा है. क्योंकि यहां मंदिर मार्ग में बने अवैध अतिक्रमणों के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आई थी.

बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण

हादसे के बाद  प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए शनिवार को बिहार शरीफ नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मघड़ा मंदिर पहुंची. जहां मंदिर की मुख्य सड़क से लेकर प्रवेश द्वार तक लंबे समय से काबिज अवैध गुमटियों, दुकानों और ठेलों को बुलडोजर के जरिए हटाया गया.
कार्रवाई को लेकर बिहार शरीफ के उप नगर आयुक्त शम्स रजा ने बताया कि मघड़ा मंदिर के आसपास और मंदिर के प्रवेश और निकासी गेट के बाहर अवैध अतिक्रमणों को  हटाकर रास्ते को चौड़ा किया गया है.  

हादसे के बाद एम्बुलेंस को भी नहीं मिला था रास्ता

बताया जा रहा है कि मंदिर जाने वाले रास्ते में लंबे समय से अतिक्रमण था, जिससे आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी होती थी.  हादसे के दिन भी एम्बुलेंस को मौके तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में आवागमन सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

शीतला माता मंदिर में  भगदड़ हुई थी 8 की मौत

 बिहार के नालंदा ज़िले के में स्थित शीतला माता मंदिर में बीते मंगलवार, 31 मार्च को धार्मिक सभा के दौरान भगदड़ मच गई. इस दौरान आठ महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना तब हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जमा हुए, जिससे वहां भारी भीड़ हो गई और अचानक मची भगदड़ में कई लोग कुचले गए. बिहार सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

यह भी पढ़ें; नालंदा: शीतला माता मंदिर भगदड़ में 8 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? कहां हुई चूक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com