विज्ञापन

नालंदा में 16 वर्षीय लड़की की मौत, लाश के पास मिला देसी कट्टा... हत्या या सुसाइड पुलिस कर रही जांच

नालंदा में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई. कमरे में अकेले होने के दौरान हुई इस घटना में आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है

नालंदा में 16 वर्षीय लड़की की मौत, लाश के पास मिला देसी कट्टा... हत्या या सुसाइड पुलिस कर रही जांच

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतका की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी बसिष्ठ नारायण की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, काजल हरनौत इलाके में किराये के मकान में अपनी मां और भाई-बहनों के साथ रहती थी. घटना के समय वह घर में अकेली थी. इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचे. जब उन्होंने कमरे में देखा तो काजल के सिर में गोली लगी हुई थी और पास ही एक देसी कट्टा पड़ा हुआ था.

मौके पर मिला देशी कट्टा 

घटना की सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच में शामिल किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रारंभिक जांच में सदर डीएसपी ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, लेकिन पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हर पहलू से जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि काजल का परिवार इस समय गुजरात में है.

मामले कि जांच कर रही पुलिस

मकान मालकिन के अनुसार, छठ पूजा के दौरान एक युवक काजल से मिलने आया था और वह उसके साथ कहीं गई भी थी. इसके कुछ समय बाद ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी. कमरे का दरवाजा खुला था और थोड़ी दूरी पर देसी कट्टा पड़ा हुआ था, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है.

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- रणथंभौर के होटल में खाना खाने के बाद बिगड़ी विदेशी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com