विज्ञापन

'मुझे लोग भूत बुलाने लगे हैं'... सरकारी विभाग के कारनामे से जिंदा महिला मृत घोषित

बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकारी लापरवाही देखने को मिली है. एक जीवित बुजुर्ग महिला को कागजों में मृत दिखा दिया गया. जिसके कारण उसकी वृद्धा पेंशन बंद कर दी गई.

बुजुर्ग महिला पवितर देवी, जिसे सरकारी दस्तावेजों में किया मृत घोषित
NDTV

Muzaffarpur News: बिहार में सरकारी विभाग की लापरवाही का ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जहां जिंदा महिला को सरकारी दस्तावेज में मुर्दा दिखाकर उसको सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया गया. मुजफ्फरपुर की रहने वाली पवितर देवी ( को सरकारी विभाग ने दस्तावेज में मृत दिखा दिया जिसकी वजह से विधवा बुजुर्ग महिला 75 साल की उम्र में बेसहारा हो गई और  अब खुद को जिंदा  साबित करने के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काट रही है.

हालात ऐसे है कि बुजुर्ग महिला सरकारी दफ्तरों में जाकर खुद के जिंदा होने का प्रमाण दे रही है. पीड़िता ने कहा कि वह सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते थक गई है और लोग  अब उसे भूत कहने लगे हैं.

वृद्धा पेंशन के लिए भटक रही है बुजुर्ग महिला 

पूरा मामला मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां जिंदा बुजुर्ग महिला को सरकारी विभाग ने मृत घोषित कर दिया जिससे महिला को मिलने वाले सरकारी लाभ बंद हो गए. ब्रह्मपुरा की रहने वाली 75 साल की वृद्ध विधवा महिला पवितर देवी को सरकारी विभाग की एक गलती भारी पड़ गई, सरकारी विभाग ने उनके जिंदा होते हुए दस्तावेजों में उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके कारण सरकार से मिलने वाली उनकी वृद्धा पेंशन बंद हो गई. जिसके वजह से उसका गुजारा होना मुश्किल हो गया. इसी वजह से वृद्ध महिला अपना हक पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के कई महीनों तक चक्कर काटती रही लेकिन उसे कोई लाभ नहीं मिला.

घर का खर्चा चलाना हो गया है मुश्किल

मामले को लेकर बुज़ुर्ग महिला ने बताया कि हमने सरकारी दफ़्तरों के इतने चक्कर लगाए हैं कि अब इंसाफ़ की सारी उम्मीद खत्म हो गई है. पहले हमें वृद्धा पेंशन मिलती थी जिससे हमारा खर्चा चलता था, लेकिन कागज़ात में गलती की वजह से अब हमें पेंशन मिलनी बंद हो गई है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है. हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी अर्ज़ी पर विचार करेगी और हमें फिर से बुढ़ापा पेंशन का फ़ायदा मिलेगा.

मानवाधिकार आयोग से पेंशन के लिए लगाई गुहार

वही सरकारी विभाग की बेरुखी से परेशान महिला ने अब मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई है. बुजुर्ग महिला के मामले को कोर्ट ले जाने वाले वकील एस.के.झा ने बताया की मामला काफी हास्यास्पद हैं. जीवित महिला को मृत बताकर वृद्धा पेंशन की राशि को रोक दिया जाना मानवाधिकार का उल्लंघन हैं. इसलिए इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग को सूचित किया गया है और उचित कार्रवाई का अनुरोध किया गया है.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय: 10 रू के लिए होटल में घुसे 25 गुंडे, मालिक को लाठी-डंडों से पीटा, CCTV में कैद वारदात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur News,  Muzaffarpur, Bihar News, Bihar, Ajab Gazab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com