विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी में बर्खास्त और रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने बनाया लुटेरों का गैंग, वर्दी के रौब में ऐसे करते थे शिकार

Motihari Crime News Today: बिहार के मोतिहारी में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस की वर्दी पहनकर रात में लूट और ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों में बर्खास्त सिपाही और रिटायर्ड जवान शामिल हैं, जिनके पास से लाखों का कैश बरामद हुआ है. पढ़ें पंकज कुमार की यह रिपोर्ट.

बिहार के मोतिहारी में बर्खास्त और रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने बनाया लुटेरों का गैंग, वर्दी के रौब में ऐसे करते थे शिकार
वर्दी पहनकर लूटने वाला 'पुलिसिया गैंग' गिरफ्तार, बर्खास्त सिपाही और रिटायर्ड जवान निकले मास्टरमाइंड
NDTV Reporter

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में खाकी की आड़ में चल रहे लूट के एक बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है. यहां पुलिस की वर्दी पहनकर आम जनता को डराने और लूटने वाला कोई और नहीं, बल्कि महकमे के ही बर्खास्त और रिटायर्ड लोग निकले. मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

कैसे हुआ इस 'वर्दी वाले गैंग' का खुलासा?

पूरे मामले की कड़ियां तब जुड़नी शुरू हुईं जब पुलिस ने हाल ही में हुए एक मारपीट के मामले में सफदर इमाम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सफदर ने जो राज उगले, उसने अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए. उसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई और एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ जो रात के अंधेरे में वर्दी का रौब दिखाकर वारदात को अंजाम देता था.

गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर.

गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर.
Photo Credit: NDTV Reporter

बर्खास्त सिपाही और रिटायर्ड जवान थे 'मास्टरमाइंड'

सदर एसडीपीओ-2 जितेश पांडे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल लाल बहादुर राम एक बर्खास्त पुलिसकर्मी है. वहीं, राजेंद्र राय और प्रभु लाल शाह रिटायर्ड होमगार्ड जवान हैं. इनके अलावा मोहम्मद आरिफ और सफदर इमाम भी इस काली कमाई के धंधे में शामिल थे. गिरोह में एक मिस्त्री भी था जो वारदात के समय इनका साथ देता था.

बरामद सामान की तस्वीर.

बरामद सामान की तस्वीर.
Photo Credit: NDTV Reporter

लग्जरी गाड़ियां और लाखों में कैश बरामद

यह गिरोह दो तरीके से काम करता था. पहला, रात में वर्दी पहनकर लोगों को रोकना और केस में फंसाने का डर दिखाकर पैसे लूटना. दूसरा, भोले-भले लोगों को 'नोट डबल' करने का लालच देकर ठगी करना. पुलिस ने इनके पास से 4 सेट खाकी वर्दी, टोपी, बेल्ट, पुलिस स्टिक, आईडी कार्ड, पुलिस बोर्ड के अलावा 1 लाख 81 हजार 200 रुपये कैश और 3 लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं.

बरामद गाड़ियों की तस्वीर.

बरामद गाड़ियों की तस्वीर.
Photo Credit: NDTV Reporter

पुलिस की सख्त चेतावनी

डीएसपी जितेश पांडे ने बताया कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था. इनके पास से नोटबुक और पासबुक भी मिली है, जिससे कई अन्य शिकारों की जानकारी मिल सकती है. फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें.

ये भी पढ़ें:- 2 दिन, 2 रेप और 1 हत्या... IRS की बेटी का मर्डर कर खुला घूमता रहा आरोपी, आखिरकार ऐसे हुआ गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Motihari Crime News Today, Motihari Police News, Bihar Police Fake Uniform Case, Fake Police Gang Arrested Motihari Bihar News, Safdar Imam Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com