विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2017

मोतिहारी : नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 42 किलोग्राम चरस बरामद

मोतिहारी : नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 42 किलोग्राम चरस बरामद
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मोतिहारी: भारत-नेपाल सीमा में बिहार के पूर्वी चंपारण जिला से सटे पश्चिम चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र में 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद की गई. इस 42 किलोग्राम चरस को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने बीती रात्रि बरामद की. एसएसबी की 44वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश टिक्कू ने आज (शनिवार) बताया कि गुप्त सूचना के आधार बीती रात्रि एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर इनरवा बीओपी के समीप चरस की इस खेप को बरामद किया.

कमांडेंट ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार करीब छह करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है. उन्होंने बताया कि बरामद चरस को अग्रतर कार्रवाई के लिए सीमाशुल्क विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि तस्कर चरस की उक्त खेप को एक प्लास्टिक की बोरी में रखकर अपने सिर पर लेकर नदी किनारे पैदल ही भारतीय सीमा में करीब 150 मीटर प्रवेश कर गए थे. एसएसबी जवानों ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वे चरस वाले बोरे को फेंक कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए नदी के रास्ते वापस नेपाल की ओर फरार हो गए.

(इनपुट एजेंसी से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मोतिहारी, नेपाल, बिहार, तस्करी, चरस, Motihari, Nepal, Bihar, Trafficking, Charas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com