बिहार के नालंदा में शख्स को पीटते और थूक चाटने पर मजबूर करते आरोपी
पटना:
सरकार की लाख हिदायतें और कार्रवाईयों के बाद भी भीड़ द्वारा हिंसा या पीटे जाने की घटनाओं में कमी देखने को नहीं मिल रही है. बिहार से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों के समूह ने एक शख्स को न सिर्फ पीटा है, बल्कि उससे थूक भी चटवाया है. दरअसल, बिहार के नालंदा में कुछ लोगों के समूह ने एक विवाद में एक शख्स की काफी पिटाई की और उसे थूक चाटने पर भी मजबूर किया. इनलोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो बाद में वायरल होने के बाद मामला पुलिस की संज्ञान में आया.
बिहार: थूक चाटने की सजा देने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
नालंदा के एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने कहा कि 'इस मामले में अभी तक एक को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. हम इस वायरल वीडियो की जांच कर रहे हैं.' बता दें कि समाचार एजेंसी ने जो तस्वीरें जारी की हैं, उसमें शख्स थूक चाटता दिख रहा है. वहीं, दूसरी तस्वीर में दो तीन लोगों के हाथ में डंडा है, जिससे वे हंसते हुए पीड़ित शख्स को मार रहे हैं. इस तस्वीर में पीड़ित के अलावा पांच लोग दिखाई दे रहे हैं.

गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं, ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब किसी विवाद में न सिर्फ मारा-पीटा गया, बल्कि थूक भी चटवाया गया. हालांकि, अब देखना है कि इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई क्या होती है. इससे पहले बिहार के नालंदा जिले में ही नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव में एक व्यक्ति को भरी पंचायत में थूक चटवाने के मामला सामने आया था. जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.Man thrashed and made to lick spit following a dispute with a group of men in Bihar's Nalanda. SP Sudhir Kumar Porika says 'One person has been arrested, search is on for others. We are further investigating this viral video." pic.twitter.com/EtNcnVOKhL
— ANI (@ANI) September 2, 2018
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं