विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2022

बिहार : पुलिस कस्‍टडी में शराब तस्‍कर की हार्ट अटैक से मौत का VIDEO हुआ वायरल

दो दिन पहले कटिहार के प्राणपुर थाने में पुलिस कस्टडी में शराब तस्करी के एक आरोपी की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस और आम लोगों के बीच जमकर झड़प हुई थी

बिहार : पुलिस कस्‍टडी में शराब तस्‍कर की हार्ट अटैक से मौत का VIDEO हुआ वायरल
वायरल वीडियो में दो लोगों को फर्श पर बैठे हुए और फिर इसमें से एक को जमीन पर गिरते देखा जा सकता है
पटना:

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर में शराब तस्कर की पुलिस कस्टडी में मौत का वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में शराब तस्कर प्रमोद सिंह की मौत संभवत: हार्ट अटैक से होती हई देखी जा सकती है. हालांकि एनडीटीवी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. फिलहाल मामले की जांच जारी है. वीडियो में दो लोगों को साथ में फर्श पर बैठे हुए देखा जा सकता है, कुछ ही देर बाद इनमें से एक गिर जमीन पर जाता है. दो दिन पहले कटिहार के प्राणपुर थाने में पुलिस कस्टडी में शराब तस्करी के एक आरोपी की मौत हो गई थी,जिसके बाद पुलिस और लोगों के बीच जमकर झड़प हुई थी. इस दौरान करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इस मामले को लेकर पुलिस के रवैये को लेकर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने आक्रामक रुख अख्तियार कर रखा है.

गौरतलब है कि कटिहार जिले में हिरासत में कथित तौर पर एक व्यक्ति की मौत के कुछ घंटों बाद ग्रामीणों के समूह ने एक पुलिस थाने पर हमला कर दिया था, जिसमें दो थाना प्रभारी (एसएचओ) सहित करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह के हवालात में मृत पाए जाने के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने प्राणपुर थाने में हंगामा किया और परिसर में खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था. शराब की बोतलें मिलने के बाद  प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया गया था. प्रमोद  की मौत की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने लाठियों-रॉड से थाने पर हमला कर दिया था. निकटतम पुलिस थानों से अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को बुलाए जाने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका था.

* कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, 10 अगस्त को जिम में हुआ था कार्डियक अरेस्ट
* पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'खुदकुशी' को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bihar News In Hindi, Liquoral Smuggler, Katihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com