विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2018

'लालू प्रसाद यादव के परिवार का भरोसा CBI पर बढ़ा है'

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सरकार मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की निगरानी पटना हाईकोर्ट से करने का आग्रह करेगी.

'लालू प्रसाद यादव के परिवार का भरोसा CBI पर बढ़ा है'
लालू प्रसाद यादव की फाइल फोटो
  • लालू परिवार का भरोसा सीबीआई पर बढ़ा है, यह खुशी की बात है
  • लालू परिवार अब रेलवे टेंडर घोटाले में कार्रवाई होने पर यूटर्न नहीं लेगा
  • 11 आरोपितों में से 10 को गिरफ्तार किया जा चुका है
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सरकार मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की निगरानी पटना हाईकोर्ट से करने का आग्रह करेगी. उन्होंने लालू प्रसाद परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू परिवार का भरोसा सीबीआई पर बढ़ा है, यह खुशी की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई की सीबीआई को गाली देने वाला लालू परिवार अब रेलवे टेंडर घोटाले में कार्रवाई होने पर यूटर्न नहीं लेगा.

बिहार सरकार कोर्ट से मुजफ्फरपुर मामले में सीबीआई जांच की मॉनिटरिंग का आग्रह करेगी

मोदी ने कहा, 'मुजफ्फरपुर बालिका गृह में यौन शोषण मामले में पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही थी. 11 आरोपितों में से 10 को गिरफ्तार किया जा चुका है. परंतु विपक्ष इस मामले में भ्रम फैला रहा था, इसलिए मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार की मंशा किसी को बचाने और फंसाने की नहीं है.' उन्होंने कहा कि लालू परिवार की ओर से सृजन घोटाले और मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में सीबीआई जांच की मांग से यह साफ हो गया है कि जांच एजेंसी पर उनका भरोसा बढ़ा है. उम्मीद है कि रेलवे टेंडर घोटाले व अन्य बेनामी संपत्ति के मामले में अब सीबीआई की कार्रवाई पर लालू परिवार यूटर्न लेकर यह नहीं कहेगा कि सीबाआई ने राजनीतिक दुर्भावना व बदले की भावना से उन्हें फंसा दिया है.

मुजफ्फरपुर रेप कांड: बिहार के दोनों मंत्रियों ने कहा- आरोप साबित होने पर मंत्री पद से दे देंगे इस्तीफा

उन्होंने रालोसपा के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बयान कि 'नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए' पर कहा कि राजग के एक घटक दल की ओर से वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव को लेकर दिए गए बयान से बीजेपी सहमत नहीं है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह व्यक्ति विशेष का विचार हो सकता है.

VIDEO: मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम रेप कांड: नीतीश कुमार ने दिए CBI जांच के आदेश
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav, Lalu Family, Sushil Modi, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com