विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2017

लालू के दबाव में आकर जेडीयू ने यूपी के चुनाव मैदान से हटने का फैसला किया : सुशील मोदी

लालू के दबाव में आकर जेडीयू ने यूपी के चुनाव मैदान से हटने का फैसला किया : सुशील मोदी
भाजपा नेता सुशील मोदी (फाइल फोटो)
पटना: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के जेडीयू के ऐलान के कुछ दिनों बाद बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाहिर तौर पर आरजेडी के दबाव में आकर पीछे हट गए.
सुशील ने एक बयान में कहा, 'जेडीयू ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का अपना शुरुआती फैसला आनन फानन में बदल लिया है. जाहिर तौर पर आरजेडी प्रमुख (लालू प्रसाद यादव) के सत्तारूढ़ महागठबंधन में अपनी पार्टी की भूमिका की समीक्षा करने की धमकी देने के बाद ऐसा किया गया.'

सुशील मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव मैदान से हटने का जेडीयू का फैसला इस तथ्य को भी जाहिर करता है कि इस पार्टी का पड़ोसी राज्य में कोई जनाधार नहीं है, जबकि नीतीश शराबबंदी को बढ़ावा देने के लिए वहां कई जनसभाएं कर रहे थे.

भाजपा नेता ने कहा, 'जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार यह दावा कर सकते हैं कि उनकी पार्टी ने अन्य राज्यों में आधार बढ़ाया है लेकिन तथ्य यह है कि उत्तर प्रदेश में रालोद जैसी क्षेत्रीय पार्टियों सहित कोई भी उससे गठबंधन नहीं करना चाहती.' सुशील ने कहा कि जेडीयू ने उत्तर प्रदेश में 2012 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इसके सारे उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुशील मोदी, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, यूपी चुनाव 2017, भाजपा, जेडीयू, Sushil Modi, Lalu Prasad Yadav, Nitish Kumar, UP Polls 2017, बिहार, पटना, Bihar, Patna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com