विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2018

बिहार में जनता दरबार की संस्कृति फिर शुरू की जाएगी

जनता की समस्या से एक बार फिर सीधे रूबरू होना चाहती है बिहार सरकार, मुख्य सचिव ने कई निर्देश जारी किए

बिहार में जनता दरबार की संस्कृति फिर शुरू की जाएगी
नीतीश कुमार (फाइल फोटो).
  • अधिकारी जनता की शिकायतें सुनेंगे
  • बुधवार और बृहस्पतिवार को इलाक़े में दौरा करेंगे
  • मुख्यालय के स्तर पर कार्य की समीक्षा होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार सरकार अब जनता की समस्या से एक बार फिर सीधे रूबरू होना चाहती है. इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव ने कई निर्देश जारी किए हैं.

राज्य में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित गति और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अब हर शुक्रवार को मुख्यालय से लेकर प्रखंड, अंचल और थाना स्तर के अधिकारी जनता की शिकायत सुनेंगे. इसके अलावा बुधवार और बृहस्पतिवार को अपने इलाक़े में दौरा कर विकास परियोजना का जायज़ा लेंगे. मुख्यालय के स्तर पर भी कार्य की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को की जाएगी.

इसके अलावा ज़िला अधिकारी और एसपी को ज़िला स्तर पर जैसे प्राचार्य, छात्र संगठन के प्रतिनिधि, किसान या चिकित्सक समूह के प्रतिनिधि के साथ अब नियमित बैठक करनी होगी. ये सभी आदेश राज्य के नए मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा समीक्षा बैठक के बाद दिए गए हैं.

VIDEO : नीतीश के जनता दरबार में हंगामा

राज्य में यूं तो जनता के दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर सोमवार को आम लोगों से मुलाक़ात करते थे, लेकिन अब इसका स्वरूप बदल गया है. मुख्यमंत्री ने जब अपने कार्यक्रम को बदला तो उसके बाद नीचे के अधिकारियों ने आम लोगों से मिलने की प्रथा ख़त्म ही कर दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com