बीजेपी नेता सुशील मोदी ने लालू यादव पर बाढ़ पीड़ितों को अनदेखा करके रैली आयोजित करने का आरोप लगाया है.
- बीजेपी ने आरजेडी की रैली को 'बेनामी संपत्ति बचाओ रैली' का नाम दिया
- कहा- सोनिया, राहुल, मायावती और केजरीवाल जैसे नेता रैली से दूर
- बीजेपी के अनुसार फ्लॉप शो साबित होगी आरजेडी की रैली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बीजेपी ने बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा करने के बजाय रविवार की रैली के लिए जी जान से जुटे रहने को लेकर आरजेडी पर तीखा प्रहार किया.
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाला लेकिन लालू प्रसाद 27 अगस्त को होने वाली राजद की रैली के इंतजाम की निगरानी में व्यस्त हैं. ’’
यह भी पढ़ें : लालू की 'बीजेपी भगाओ, देश बचाओ' रैली में ममता, शरद और अखिलेश का हिस्सा लेना तय
सुशील मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘केंद्र और राज्य सरकारें बिहार में असहाय लोगों की मदद करने में दिन-रात जुटी हैं लेकिन लालू प्रसाद को इस बात की चिंता है कि कैसे अपनी बेनामी संपत्ति बचाई जाए. ’’ सुशील मोदी ने लालू प्रसाद के राजनीतिक शो का मजाक उड़ाने के लिए आरजेडी की रैली को ''बेनामी संपत्ति बचाओ रैली'' का नाम दिया.
VIDEO : विश्वासघात दिवस मनाया
बीजेपी ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मायावती और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं के दूर रहने से यह एक फ्लॉप कार्यक्रम रहेगा.
(इनपुट भाषा से)