विज्ञापन

CM नीतीश के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, इधर-उधर भागने लगे लोग, देखें VIDEO

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मधुमक्खियों के हमले से कई अधिकारी घायल हुए, कार्यक्रम तुरंत समाप्त कर दिया गया.

CM नीतीश के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, इधर-उधर भागने लगे लोग, देखें VIDEO
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया
  • मधुमक्खियों के हमले में कई अधिकारियों को काट लिया गया और वे इधर-उधर भागते हुए नजर आए
  • नीतीश कुमार को अधिकारियों ने छतरी से ढककर बचाया और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है. इस दौरान कई अधिकारियों को मधुमक्खियों ने काट लिया. कई अधिकारी कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. नीतीश कुमार को अधिकारियों ने किसी तरह बड़ी मुश्किल से बचाया. मधुमक्खियों के हमले के कारण तुरंत कार्यक्रम को खत्म कर दिया गया. नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्‍यमंत्री के पद से इस्‍तीफा देने जा रहे हैं. 

नीतीश को मधुमक्खियों के हमलों से ऐसे बचाया

बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों ने जब नीतीश के कार्यक्रम में हमला किया, तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया. कुछ अधिकारियों को मधुमक्खियों ने काटा तो वहां हड़कंप मंच गया. लोग अपनी सीटों से उठ गए और इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोग गमझे से मधुमक्खियों को भगाते नजर आए. ऐसे में नीतीश कुमार को कुछ अधिकारियों ने छतरी से छिपाकर बचाया. इसके बाद नीतीश के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मुख्‍यमंत्री को वहां से निकाला.  

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार में आज एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत होने जा रही है. राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनने की राह साफ हो सकती है. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख कुमार ने पिछले सप्ताह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और वह कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com