विज्ञापन

"ये पुल देखिए, 4 इंच खिसक गया है...", वीडियो बना रहे शख्स का मोबाइल ही दरार में गिर गया

गोपालगंज के एक शख्स का वीडियो खूब वायरल किया हो रहा है. यादोपुर मंगलपुर महासेतु के पास वीडियो शूट करने वक्त उसके साथ ही कांड हो गया. मुकेश कुमार की रिपोर्ट.

गोपालगंज के शख्स का वीडियो वायरल

बिहार में गोपालगंज के एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक यूट्यूबर पुल के ताजा हालात पर वीडियो बना रहा था. अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वह खुद न्यूज़ बन गया और उसके मुंह से चीख निकल गई. दरअसल, गोपालगंज को बेतिया से जोड़ने वाली जादोपुर मंगलपुर महासेतु के स्पेन में दरार आ गई है. दरार का गैप लगातार कुछ मिलीमीटर बढ़ रहा है. बेतिया का रहने वाला राकेश कुमार यादव पुल पर रूका और वीडियो बना ने लगा. तभी उसके साथ ही गड़ब़ड़ हो गई.   

घर लौटते वक्त 2 दिन पहले बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि दो दिनों पहले सीवान से अपने घर वापस बेतिया लौट रहा था. तभी उसकी नजर महासेतु के स्पेन में पड़ी दरार पर पड़ी. इस दरार को देखकर उस युवक ने वीडियो बनाने के लिए बाइक को साइड में रोका. फिर वीडियो शूट करते हुए एक ईंट को लेकर उस पुल के गैप को नापने लगा. जैसे ही दरार के पास ईंट को ले गया, उसका स्मार्ट फोन पुल के गैप के जरिए नदी में चला गया. अचानक मोबाइल गिरने के बाद उसके मुंह से चीख निकल गई.  

रिपोर्टिंग के दौरान मोबाइल के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं तो कुछ चुटकी भी ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह स्मार्ट फोन करीब 15 हजार रुपए का था.   

बड़े वाहनों के आवागमन रोक

जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है. दावा किया गया है कि इस रोक से इस महासेतु के स्पेन में दरार बढ़ने का दर थोड़ी कम हो जाएगी. पुल की मजबूती में ज्यादा कमी नहीं आएगी और समय रहते मरम्मत कर पुल की पहले की मजबूत किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: हॉस्पिटल के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, मृतकों का आंकड़ा 6 तक पहुंचा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com