विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2018

बिहार के गया में मां-बेटी के साथ गैंगरेप, 17 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार घटना के समय नाबालिग बच्ची अपनी मां और पिता के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी.

बिहार के गया में मां-बेटी के साथ गैंगरेप, 17 आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
  • घटना के समय पिता के साथ घर लौट रही थी बच्ची
  • आरोपियों ने पिता के साथ भी की मारपीट
  • बिहार में बीते कुछ समय में बढ़ी हैं ऐसी घटनाएं
पटना: बिहार में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में कोई कमी नहीं आ रही है. ताजा मामला गया जिले के गुरारू बाजार का है. जहां आरोपियों ने नाबालिग बच्ची और उसकी मां के साथ गैंगरेप किया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अभी तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम की है. पुलिस के अनुसार घटना के समय नाबालिग बच्ची अपनी मां और पिता के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी. इसी दौरान करीब 20 युवकों ने पहले बच्ची के पिता की मोटरसाइकिल रोकी और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता बच्ची के पिता को पास के पेड़ पर बांध दिया और बारी-बारी से बच्ची और उसकी मां के साथ गैंगरेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: बिहार के बच्ची के साथ गैंगरेप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

बाद में इस पूरी घटना की जानकारी पीड़िता द्वारा कोच थाना प्रभारी को दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही गया पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची ने गिरफ्तार आरोपियों में से तीन की शिनाख्त भी कर ली है. घटना के सामने आने के बाद जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने कोंच थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. पुलिस इस मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच करा रही है. पुलिस को दिए बयान में पीड़िता के पिता ने बताया कि वह बुधवार शाम अपनी पत्नी और बच्ची के साथ गुरारू से कोच के कैथी गांव लौट रहे थे. इसी बीच रास्ते में सोनडीहा के पास अपराधियों ने उन्हें घेर लिया.

यह भी पढ़ें: पटना में आधी रात को नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने पहले उनकी पिटाई की और बाद में उन्हें पेड़ से बांधकर उनकी पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप किया. पुलिस फिलहाल इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है. गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले मधुबनी जिले में एक बच्ची के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई थी. आरोपियों ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप किया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच शुरू की है.

यह भी पढ़ें: बिहार की रहने वाली मॉडल से दिल्ली में कथित गैंगरेप

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. कलुआही थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में सोमवार शाम पीड़िता की मां द्वारा लिखित शिकायत किए जाने पर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली थी. इस मामले की शुरुआती जांच के आधार पर हमनें राकेश कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह और उसके साथी अतुल कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया है.

VIDEO: पास्को के तहत लाखों केस पेंडिंग.


इनसे फिलहाल मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मालमे में पीड़िता और दोनों युवकों का मेडिकल भी कराया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gang-rape With Mother And Daughter In Gaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com