विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2020

पूर्व नौकरशाह ने बनाई पॉलिटिकल पार्टी, बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

श्रीवास्तव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग में पार्टी का पंजीकरण जल्द से जल्द कराने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.

पूर्व नौकरशाह ने बनाई पॉलिटिकल पार्टी, बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी ने बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
नई दिल्ली:

एक पूर्व नौकरशाह ने ‘राष्ट्रवादी विकास पार्टी' के नाम से नया राजनीतिक दल बनाया है और उन्होंने इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. पार्टी के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव ने रविवार को कहा कि यह समाज में सामाजिक सौहार्द और समग्र विकास लाने का एक प्रयास है. भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) के सेवानिवृत्त अधिकारी श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यह राजनीतिक संगठन अलग तरह का होगा. यह ओछी राजनीति नहीं करेगा बल्कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करेगा. हम अपने युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा और नौकरी सुनिश्चित करना चाहते हैं.'' अखिल भारतीय आईआरएस (सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) अधिकारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी ने बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने व्यापक सदस्यता अभियान शुरू किया है और सभी जातियों, मतों एवं धर्मों के लोगों से कहा है कि हमारी पार्टी में शामिल हों. हम सामाजिक एकजुटता के लिए काम करेंगे. हमें नौकरशाहों, न्यायाधीशों और सशस्त्र बलों के कर्मियों सहित काफी संख्या में लोगों का समर्थन मिला है.''

श्रीवास्तव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग में पार्टी का पंजीकरण जल्द से जल्द कराने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.

Video: बिहार : नीतीश कुमार के नाम पर अमित शाह की मुहर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembly Elections 2020, Bihar Assembly Election, Anup Srivastava
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com