विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2018

बिहार के अररिया जिले में बस-जेसीबी के बीच टक्कर, 5 की मौत, 3 की हालत गंभीर

बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के चन्दा गांव के निकट बस और जेसीबी के बीच टक्कर में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य व्यक्ति घायल हो गए.

बिहार के अररिया जिले में बस-जेसीबी के बीच टक्कर, 5 की मौत, 3 की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक फोटो.
अररिया: बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के चन्दा गांव के निकट बस और जेसीबी के बीच टक्कर में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य व्यक्ति घायल हो गए. फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 पर हुए इस हादसे में मरने वालों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि उक्त बस फारबिसगंज से सुपौल की ओर जा रही थी.

मनोज कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com