विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2024

तालाब से नहीं सड़क पर हो रही मछलियों की लूट, आखिर माजरा क्या है?

बिहार के कटिहार में एक गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी, जिसके कारण उसमें रखी मछलियां सड़क पर गिर गईं. फिर क्या, मौका लगते ही सभी ने हाथ साफ कर लिया. देखते ही देखते सड़क से सभी मछलियां गायब हो गईं. (कटिहार से श्याम कुमार सिंह की रिपोर्ट)

तालाब से नहीं सड़क पर हो रही मछलियों की लूट, आखिर माजरा क्या है?
पटना:

बिहार में आए दिन कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिन्हें जानने के बाद पूरी दुनिया हैरान हो जाती है. कभी तालाब ही गा जाता है तो कभी सड़क. अभी हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे. दरअसल, बिहार के कटिहार में एक गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी, जिसके कारण उसमें रखी मछलियां सड़क पर गिर गईं. फिर क्या, मौका लगते ही सभी ने हाथ साफ कर लिया. देखते ही देखते सड़क से सभी मछलियां गायब हो गईं. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

देखें वायरल वीडियो


पूरा मामला समझिए

Latest and Breaking News on NDTV

ये तस्वीर कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के मिर्चाईबारी हरिशंकर नायक स्कूल के सामने की है, जहां एक बच्चे को बचाने के लिए मछली लदी पिक अप वैन ब्रेक लेने के दौरान अनियंत्रित हो गई और गाड़ी के कंटेनर में रखींं मछली छिटककर सड़क पर गिर गईं. फिर आस-पास के लोगों ने मौके की नजाकत को देखते हुए मछलियां लूटना शुरु कर दिया. देखते ही देखते सड़क से सभी मछलियां गायब हो गईं.

इस घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसकी आलोचना भी की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopalganj Fish Looted, Gopalganj News In Hindi, Bihar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com