बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या के बाद, एक और केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद के मामा पर बेगूसराय में हमला किया गया. अपराधियों ने उनके दुकान पर हमला किया और फिर उन्हें गोली मारी, लेकिन उनकी जान बच गई.
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब मंत्री के मामा मालिक सहनी अपने नास्ते और मिठाई दुकान को बंद कर रहे थे. तभी बाइक सवार तीन बदमाश पहुचे और दुकान पे लगभग आधा दर्जन गोलियां दागी. इस फायरिंग में मालिक सहनी के पैर में दो गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
55 वर्षीय मालिक साहनी केंन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डाक्टर राज भूषण चौधरी निषाद के मामा है. अभी फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.
नित्यानंद राय के एक भांजे की मौत
बिहार के एक गांव में बृहस्पतिवार को नल के पानी को लेकर हुए विवाद में हुई गोलीबारी में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के एक भांजे की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस ने बताया कि इस घटना में मृतक की मां और भाई घायल हो गया. नौगछिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने बताया कि भागलपुर से सटे नौगछिया पुलिस जिले के जगतपुर गांव में नल के पानी को लेकर दो भाइयों विश्वजीत और जयजीत के बीच झगड़ा हो गया था.
संतोष प्रसाद के इनपुट के साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं