मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.
पटना:
बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने इस साल 31 दिसंबर तक राज्य के हर घर में बिजली पहुंचाने का वाद किया था लेकिन उनका दावा है कि उनके बिजली विभाग के अधिकारियों ने वचन दिया हैं कि इस इस लक्ष्य को समय से कुछ महीने पहले पूरा कर लेंगे .नीतीश कुमार ने अपने पार्टी के कार्यक्रम में किसी तिथि की घोषणा तो नहीं की लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि अगले तीन हफ़्ते में क़रीब तीन लाख घरों में बिजली पहुंचाने का काम बाक़ी हैं जो पूरा कर लिया जायेगा. वर्तमान में राज्य के 38 जिलो में 23 जिलो में हर घर में बिजली उपलब्ध करा दी गयी हैं.
पार्टी के युवा विंग के इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा कि 31 दिसंबर तक हर घर बिजली का कनेक्शन देंगे लेकिन बिजली विभाग के लोग आश्वस्त कर रहे हैं दिसंबर से कई हफ़्ते पूर्व राज्य के हर घर तक बिजली पहुंचा देंगे.
बिजली पिछले चुनाव में मुख्य मुद्दा रहा था जब नीतीश कुमार के 2012 के 15 अगस्त को दिए गये उस भाषण को कि जब तक बिजली की स्थिति में सुधार नहीं होगा वोट नहीं मांगूंगा उसको आधार बनाकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हर सभा में बोलते थे ‘ बिजली आयी , बिजली आयी ‘. फिर चुनाव पूर्व वादों में नीतीश ने हर घर बिजली देने का वादा किया था. नीतीश के इस स्कीम के क्रियान्वयन से ख़ुश होकर केंद्र सरकार ने सौभाग्य योजना की शुरुआत की. हालांकि केंद्र सरकार इसके लिए प्रधा मंत्री नरेंद्र मोदी को क्रेडिट देती हैं.फ़िलहाल बिहार में बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना हैं कि अगर पहले नवंबर तक हर घर बिजली की व्यवस्था हो गयी तब अगले तीन महीने में कृषि कार्य के लिए अलग फ़ीडर का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा जायेगा .

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar, Electricity In Bihar