विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2017

तेजप्रताप की हमले की धमकी के कारण सुशील मोदी ने बदला अपने बेटे का विवाह स्थल!

सुशील मोदी ने कहा कि कुछ नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी के आधार पर उत्कर्ष-यामिनी का विवाह समारोह स्थल बदला जा रहा है

तेजप्रताप की हमले की धमकी के कारण सुशील मोदी ने बदला अपने बेटे का विवाह स्थल!
सुशील मोदी (फाइल फोटो).
पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने बेटे की शादी का स्थल बदल दिया है. मोदी के अनुसार ऐसा सुरक्षा करणों से किया गया है. हालांकि कुछ जानकारों के अनुसार जरूरत के मुताबिक व्यवस्थाओं के मद्देनजर विवाह स्थल बदला गया है.

सुशील मोदी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कुछ नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणी और दी गई धमकी के आधार पर अब उत्कर्ष-यामिनी का विवाह समारोह स्थल बदला जा रहा है. जहां पहले यह विवाह समारोह पटना के राजेंद्र नगर में मोदी के घर के पास शाखा मैदान में होना था वहीं अब इसे वेटनरी कॉलेज मैदान में किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव ने सुशील मोदी को दी घर में घुसकर मारने की धमकी, बोले- बेटे की शादी में तोड़फोड़ करेंगे

हालांकि मोदी भले इसे तेजप्रताप यादव की धमकी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हों लेकिन जानकारों के अनुसार यह सब मेहमानों की लंबी लिस्ट और वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की सुविधा के मद्देनजर किया गया है. राजद अध्यक्ष लालू यादव ने पहले ही भरोसा दिलाया था कि तेजप्रताप कोई हंगामा नहीं करेंगे.

VIDEO : सुशील मोदी को तेजप्रताप की धमकी


तेजप्रताप यादव ने औरंगाबाद की एक सभा में कहा था कि अगर वे उत्कर्ष मोदी की शादी में गए तो सुशील मोदी और उनके परिवार वालों को घर में घुसकर मारेंगे. उनके इस बयान की उनके भाई तेजस्वी यादव समेत किसी राजद नेता ने निंदा नहीं की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushil Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com