जेडीयू नेता शरद यादव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से अलग रुख अख्तियार करते हुए पार्टी नेता शरद यादव ने नोटबंदी को 'अनियोजित और अदूरदर्शी' फैसला बताकर उसकी आलोचना की. शरद यादव ने कहा कि आपातकाल के दौरान जबरन नसबंदी की वजह से जैसे कांग्रेस का पतन हुआ था, उसी तरह भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी.
उन्होंने कहा कि इस कदम से समूचे देश में अव्यवस्था फैल गई है. शरद यादव ने आरोप लगाया कि यह फैसला जल्दबाजी में किया गया जब एक कॉरपोरेट समूह से रिश्वत लेने के मामले में कुछ नेताओं का नाम आया और वह मामला न्यायिक सुनवाई के लिए आने वाला था.
शरद यादव का रुख बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले के उलट है. नीतीश ने 1000 और 500 के पुराने नोटों को बंद करने के मोदी सरकार के फैसले की तारीफ की थी और काला धन के खिलाफ और कार्रवाई की मांग की थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शरद यादव, नीतीश कुमार, नोटबंदी, करेंसी बैन, जेडीयू, पटना, बिहार, Sharad Yadav, Nitish Kumar, Currency Ban, JDU, Bihar