विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

बिहार में घना कोहरा, पटना एयरपोर्ट पर विमान में फंसे यात्री

कुहासे के लैंड नहीं कर पा रहे विमान, सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित

बिहार में घना कोहरा, पटना एयरपोर्ट पर विमान में फंसे यात्री
पटना हवाई अड्डे पर विमान में फंसे यात्री.
पटना: मौसम में हुए बदलाव के साथ-साथ कुहासे के कारण सबसे ज्यादा हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. कोहरे के कारण दिल्ली से लेकर तमाम लम्बी उड़ान चार से पांच घंटे के विलंब से पटना आ रही हैं. घने कुहरे के कारण दिनभर में पटना एयरपोर्ट शाम के चार बजे के बाद एक विमान लैंड किया है. इसके बाद विमान तो लैंड किए मगर सभी यात्री विमान के अंदर ही फंसे हुए हैं.

बिहार में घने कोहरे से सबसे ज्यादा विमान यात्री परेशान हैं. पटना एयरपोर्ट का ट्रैफिक सिस्टम एकदम से ठप पड़ गया है. हवाई सफ़र करने वाले यात्री खासे परेशान हैं. शुक्रवार को शाम 4.30 बजे तक तो कोई फ्लाइट लैंड करने की स्थिति में नहीं थी.  इसका सबसे बड़ा कारण पुअर विजिबिलिटी है.  कुहासा ऐसा कि कहीं कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है.

यह भी पढ़ें : घने कोहरे के कारण स्कूल बस से टकराया ट्रक, एक बच्चे की मौत

खबर है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 633 कोलकाता–पटना शाम 8.30 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड की. यह लैंड करने के करीब दो घंटे बाद भी रनवे पर ही फंसी हुई है. यात्री प्लेन से अब तक बाहर नहीं निकल सके हैं.  एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन कोई रिस्क नहीं लेना चाह रहा है. इसी कारण विमान में बंद बूढ़े-बच्चे सब परेशान हैं.
 
patna airport plan

विमान में अब न तो खाने को किसी के पास कुछ है और न पीने को पानी. यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है.  एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने इस बारे में अब तक कुछ भी नहीं बताया कि कब ट्रैफिक क्लियर हो सकेगा.

VIDEO : कोहरे से यातायात प्रभावित

इधर घने कुहासे के कारण सड़क से लेकर रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है. कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है वहीं कई ट्रेनें 10 से 12 घंटे विलंब से चल रही हैं. सड़क यातायात में भी कई यात्री कुहासों के कारण दुर्घटना के शिकार हुए हैं. बिहार की कई सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com