विज्ञापन

Bihar: SDM ऑफिस में विजिलेंस टीम ने कलर्क और सेटेनो को किया ट्रैप, 70000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भागलपुर के नाथनगर में विजिलेंस टीम ने SDM ऑफिस में अचानक रेड मारी, जहां एक कलर्क और स्टेनो को 70 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

Bihar: SDM ऑफिस में विजिलेंस टीम ने कलर्क और सेटेनो को किया ट्रैप, 70000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
भागलपुर में विजिलेंस टीम की रेड
Bihar News:

बिहार में विजिलेंस टीम काफी एक्टिव दिख रही है और सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर नकेल कस रही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है. भागलपुर जिले के सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) कार्यालय में सोमवार (30 मार्च) को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम (Vigilance Team) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. टीम ने जाल बिछाकर कार्यालय के एक लिपिक (Clerk) मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस औचक छापेमारी के बाद पूरे समाहरणालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

परेशान होकर निगरानी विभाग में की लिखित शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में पदस्थापित कर्मी अभिजीत कुमार की सर्विस कंफर्मेशन से जुड़ा है. अभिजीत ने अपनी सर्विस कंफर्मेशन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन इसके एवज में आरोपी लिपिक और स्टेनो द्वारा लगातार 70 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. पीड़ित ने कई बार बिना पैसों के काम करने का अनुरोध किया, परंतु आरोपियों के अड़ियल रुख के कारण काम अटका रहा. आखिरकार परेशान होकर अभिजीत कुमार ने पटना स्थित निगरानी विभाग में इस भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

निगरानी टीम ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई. इसके तुरंत बाद डीएसपी विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में नौ सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया. योजना के मुताबिक, सोमवार को जैसे ही अभिजीत कुमार रिश्वत की राशि लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, स्टेनो प्रेम कुमार ने उन्हें पैसे लिपिक मयंक कुमार को देने का इशारा किया. जैसे ही नोटों का लेन-देन हुआ, सादे लिबास में तैनात निगरानी के अधिकारियों ने दोनों को दबोच लिया. 

डीएसपी विद्यांचल प्रसाद ने बताया कि सेवा संपुष्टि के नाम पर कर्मियों को प्रताड़ित किया जा रहा था और पैसे न देने पर एक महीने से फाइल लंबित रखी गई थी. गिरफ्तारी के बाद जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर टीम दोनों आरोपियों को लेकर पटना रवाना हो गई है, जहाँ उन्हें विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः ब‍िहार: राजकीय मेले खुलेआम शराब बेचने पर गृह विभाग का एक्सन, RJD ने सरकार को घेरा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vigilance Team Action, Vigilance Team Raid In Bhagalpur, Bihar Vigilance Team Raid, Vigilance Team Arrest Clerk And Steno, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com